1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 सितंबर राशिफल: इन राशियों को जल्द मिलेगी सफलता, बजरंग बाण का पाठ करना ना भूलें

24 सितंबर राशिफल: इन राशियों को जल्द मिलेगी सफलता, बजरंग बाण का पाठ करना ना भूलें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2018 05:19 pm IST,  Updated : Sep 23, 2018 05:20 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर ही समाप्त हो चुकी है और पूर्णिमा तिथि लग चुकी है। अतः आज भाद्रपद महीने की पूर्णिमा है। भाद्रपद महीने की पूर्णिमा से सोलह दिवसीय श्राद्ध प्रारंभ होते हैं।

rashifal 2018- India TV Hindi
rashifal 2018

नई दिल्ली: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर ही समाप्त हो चुकी है और पूर्णिमा तिथि लग चुकी है। अतः आज भाद्रपद महीने की पूर्णिमा है। भाद्रपद महीने की पूर्णिमा से सोलह दिवसीय श्राद्ध प्रारंभ होते हैं। अतः आज से श्राद्ध की शुरुआत है। ये सोलह दिवसीय श्राद्ध आज से शुरू होकर 9 अक्टूबर तक रहेगा, मंगलवार के दिन आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या को समाप्त होंगे। आज सबसे पहले पूर्णिमा के दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जायेगा, जिनका स्वर्गवास किसी भी महीने की पूर्णिमा तिथि को हुआ हो। इसे प्रौष्ठप्रदी श्राद्ध भी कहते हैं।

मेष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका उदार स्वभाव आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आ सकता है। ऑफिस का माहौल बढ़िया रहेगा। किसी जरुरी काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। पूरी जिम्मेदारी से अपने काम को निपटाने की कोशिश करेंगे। मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी।  बजरंग-बाण का पाठ करें, आपका दिन बेहतर गुजरेगा। 

वृष राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। दोस्तों और परिचित लोगों के साथ समय बिता सकते हैं। प्रेम प्रसंग शुरू होने की संभावना बन रही है। सामाजिक मामले में पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मदद मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। दूसरों की तारीफ करें और खुले मन से बात करें, आपको भी लाभ मिलेगा। परिवार का भी पूरा समर्थन आपको मिलेगा।   ब्राहमण को कुछ दान करें, आपको धन लाभ होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल