1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 27 अप्रैल 2018: शुक्रवार का दिन बहुत ही विशेष, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

राशिफल 27 अप्रैल 2018: शुक्रवार का दिन बहुत ही विशेष, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 26, 2018 06:01 pm IST,  Updated : Apr 26, 2018 06:01 pm IST

आज प्रदोष व्रत भी है। इसके अलावा आज रात 12 बजे सूर्यदेव भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 11 मई को शाम 06:13 तक यहीं पर रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 27 april friday 2017
horoscope 27 april friday 2017  

धनु राशि
आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राय देते हैं।  जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें। पुरानी जयजाद के खरीद-बिक्री के कारोबार में लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। गाय को गुड़ खिलाएं, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।  आज तीर्थ यात्रा पर जीवनसाथी के साथ जाने से शुभफल होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर है। आज मंदिर में भंडारे के लिए आलू दान दें, पारिवारिक समृद्धि बढ़ेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल