1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 27 फरवरी 2018: बन रहा है प्रवर्ध योग, इन राशियों के लिए है खतरनाक

राशिफल 27 फरवरी 2018: बन रहा है प्रवर्ध योग, इन राशियों के लिए है खतरनाक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2018 07:11 pm IST,  Updated : Feb 26, 2018 07:11 pm IST

मंगलवार को सूर्योदय से लेकर दोपहर 02:00 बजे तक योग बहुत अच्छा है। इस समय के दौरान आप कानून संबंधी काम करें। उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। वहीं पुष्य नक्षत्र पड़ रहा है। जिसके कारण प्रवर्ध योग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन

horoscope 27 february 2018- India TV Hindi
horoscope 27 february 2018 Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज गोविन्द द्वादशी है। लेकिन द्वादशी तिथि आज दोपहर 02:39 तक ही रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी और हर माह के दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है। इसके साथ ही आज यायीजयद नामक योग लग रहा है। जिसके कारण कानून संबंधी कामों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है।

मंगलवार को सूर्योदय से लेकर दोपहर 02:00 बजे तक योग बहुत अच्छा है। इस समय के दौरान आप कानून संबंधी काम करें। उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। वहीं पुष्य नक्षत्र पड़ रहा है। जिसके कारण प्रवर्ध योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए नुकसानदेय साबित हो सकती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज इनकम कम और खर्च ज़्यादा होगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक खर्च करना पड़ सकता है। आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। परिवार में कोई मतभेद उभर सकता है। ऐसा होने पर आप परेशान हो सकते हैं। घर की किसी उलझन को सुलझाने के लिए जीवनसाथी से मदद लें । सेहत ठीक रखने के लिए नियमित रूप से पौष्टिक भोजन लें। आज आप जो भी कार्य कर रहे है। उसके बारे में पॉज़िटिव नज़रिया रखें। ऐसा करने से आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। मां दुर्गा के मंदिर में मत्था टेकें, दुखों से छुटकारा मिलेगा।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। इंजीनियर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। कृषि से जुड़े लोगों को आज धनलाभ हो सकता है। फसल की बिक्री से मनचाही रकम मिल सकती है। जो लोग आज से कुछ नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज शुरू किए काम में सफलता मिलने के पूरे आसार हैं। छात्र आज कॉलेज में पुराने प्रोजेक्ट को पूरा कर लें। नहीं तो रिज़ल्ट पर इसका खराब असर पड़ सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल