1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 27 फरवरी 2018: बन रहा है प्रवर्ध योग, इन राशियों के लिए है खतरनाक

राशिफल 27 फरवरी 2018: बन रहा है प्रवर्ध योग, इन राशियों के लिए है खतरनाक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2018 07:11 pm IST,  Updated : Feb 26, 2018 07:11 pm IST

मंगलवार को सूर्योदय से लेकर दोपहर 02:00 बजे तक योग बहुत अच्छा है। इस समय के दौरान आप कानून संबंधी काम करें। उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। वहीं पुष्य नक्षत्र पड़ रहा है। जिसके कारण प्रवर्ध योग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन

horoscope
horoscope

धनु राशि
आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके जीवनसाथी के ननिहाल से कोई बड़ी खुशखबरी आ सकती है। आज आप सामने आई समस्याओं को हल आसानी से निकाल सकते है। आज आप अपने दोस्तों से मिलने उनके घर जा सकते है। आज आपको अपनी मेहनत के लिए पुरूस्कृत किया जा सकता हैं। इस राशि के टीचर आज सकारात्मक सोच से छात्रों को पढ़ाएं। जिसके अच्छे परिणाम भविष्य में मिलेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से अच्छा रहेगा। घर से निकलने से पहले आप माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही बाहर जाएं।

मकर राशि
आज आपको व्यापार के मामलों में अचानक फायदा हो सकता है। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों के लिए पदोन्नति संभव है। आज अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रखें जो आपके लिए कारगर साबित होगा। आज बच्चो और परिवार के साथ समय बिता सकते है, शाम को आप अपने परिवार वालो के साथ कोई मूवी देखने जा सकते है। मंदिर में माथा टेके, बिगड़े काम बनेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल