1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 27 फरवरी 2018: बन रहा है प्रवर्ध योग, इन राशियों के लिए है खतरनाक

राशिफल 27 फरवरी 2018: बन रहा है प्रवर्ध योग, इन राशियों के लिए है खतरनाक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2018 07:11 pm IST,  Updated : Feb 26, 2018 07:11 pm IST

मंगलवार को सूर्योदय से लेकर दोपहर 02:00 बजे तक योग बहुत अच्छा है। इस समय के दौरान आप कानून संबंधी काम करें। उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। वहीं पुष्य नक्षत्र पड़ रहा है। जिसके कारण प्रवर्ध योग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन

horoscope
horoscope

तुला राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी बड़ी शख्सियत से आज आपकी मुलाकात होगी। ऑफिस के काम से आपको विदेश जाना पड़ सकता है। इसका फायदा आपको आगे चलकर जरूर मिलेगा। आज पैसों को लेकर कोई परेशानी आपको आ सकती है| किसी दोस्त की मदद से वो परेशानी दूर हो जाएगी। अगर आज नई जमीन लेना चाह रहे हैं तो राहुकाल देखकर जमीन लें। मंदिर की साफ-सफाई करें, मन को शांति मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा साबित हो सकता है। आज सभी रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। आज कुछ नई योजनाओं से आमदनी का अच्छा जरिया आपको मिलेगा। पदोन्नति के अवसर बन सकते है। आज किसी अनुभवी से बात करते समय अपनी भाषा पर कंट्रोल रखें। इस राशि के स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी सब्जेक्ट में आ रही मुश्किलें आज सॉल्व हो जाएगी। भाइयों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाने से आपका मानसिक तनाव कम हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल