1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 3 अप्रैल 2018: मंगलवार को बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा फायदा

राशिफल 3 अप्रैल 2018: मंगलवार को बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2018 07:39 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 07:39 pm IST

तृतीया तिथि आज शाम 04:44 पर ही समाप्त हो जायेगी और उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी, जो कि कल शाम 05:33 तक रहेगी और कल का चन्द्रोदय शाम 10:26 पर होगा, यानी कल चन्द्रोदय पंचमी तिथि में होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

Horoscope 3 april tuedsy 2018 rashifal in hindi- India TV Hindi
Horoscope 3 april tuedsy 2018 rashifal in hindi

हेल्थ डेस्क: आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी है। वैसे तो आज वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है, लेकिन तृतीया तिथि आज शाम 04:44 पर ही समाप्त हो जायेगी और उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी, जो कि कल शाम 05:33 तक रहेगी और कल का चन्द्रोदय शाम 10:26 पर होगा, यानी कल चन्द्रोदय पंचमी तिथि में होगा। जानिए आचार्य इंदु  प्रकाश से कैसा रहेगा राशि के अनुसार आपका दिन।  

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज बहुत से अच्छे मौके आपका इंतजार कर रहे है। लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर लगातार कोशिशें करनी होंगी, साथ ही परिवारवालों के साथ किसी  निजी समारोह के लिए रिश्तेदार के घर जाने की संभावना बन रही है। आज आप महंगी खरीददारी के बारे में भी अपना मन बना सकते है लवमेट के साथ कहीं बाहर हील स्टेशन घूमने की प्लानिंग होगी। सूर्य को जल अर्पित करने से आपकी सारी मुश्किलें हल हो सकती है।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धनलाभ होने के चांस बन रहे है। साथ ही जो लोग बेरोजगार बैठे है आज उन्हें रोजगार मिलने की संभावना है। खुद पर विश्वास रखें। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते है। मंदिर में माथा टेके, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल