1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 03 जुलाई 2018: स्वास्थ्य के हिसाब से इन राशियों के लिए यह दिन है अच्छा

राशिफल 03 जुलाई 2018: स्वास्थ्य के हिसाब से इन राशियों के लिए यह दिन है अच्छा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 02, 2018 04:30 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 06:15 pm IST

मंगलवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग लग रहे है। यायीजयद योग और सर्वार्थसिद्ध योग। जहां यायीजयद योग दोपहर बाद 03:21 से शाम 06:29 तक और सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 06:29 से अगली सुबह 05:15 तक रहेगा। इतना शुभ मुहूर्त होने के कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

कुंभ राशि
Image Source : PTIकुंभ राशि

कुंभ
शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता और ताजगी बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। सगे-संबंधियों तथा मित्रों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लेंगे। एकाध पर्यटन का भी आयोजन होगा। आज आप चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे। नकारात्मक, विचारों को दूर रखने से लाभ होगा।

मीन
आज आप एकाग्रता का अनुभव होगा। अपने कामों को सही तरीके से करने की प्लानिंग कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। कचहरी के कामों में अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। वाणी पर संयम रख फालतू के झगड़ों से बच सकते हैं। अल्पकालीन लाभ लेने का लालच भारी पड़ सकता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल