1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 सितंबर राशिफल 2018: इस राशि के लिए लकी रह सकता है दिन, जो सोचा वो होगा

3 सितंबर राशिफल 2018: इस राशि के लिए लकी रह सकता है दिन, जो सोचा वो होगा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 02, 2018 05:25 pm IST,  Updated : Sep 02, 2018 05:25 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज रक्षा पंचमी है। इसे रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज पुनर्वस नक्षत्र के साथ वज्र योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए अशुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से  राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

तुला राशि - आज का दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आपके अच्छे आर्थिक हालात थोड़े कमजोर नज़र आ रहे हैं। पुराने लेन-देन के मामलों में गड़बड़ी होने से टेंशन थोड़ी बढ़ सकती है, इससे निजात पाने के लिये जीवनसाथी का सहयोग लें । फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।

वृश्चिक राशि - आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है । किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं । काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं । किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं । अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल