1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 सितंबर राशिफल 2018: इस राशि के लिए लकी रह सकता है दिन, जो सोचा वो होगा

3 सितंबर राशिफल 2018: इस राशि के लिए लकी रह सकता है दिन, जो सोचा वो होगा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 02, 2018 05:25 pm IST,  Updated : Sep 02, 2018 05:25 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज रक्षा पंचमी है। इसे रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज पुनर्वस नक्षत्र के साथ वज्र योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए अशुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से  राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

मिथुन राशि - आज आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे । मेहनत का परिणाम आपके फेवर में हो सकता है । खुद पर ध्यान देंगे । किसी कार्य में अपनों की मदद मिल सकती है । जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं । इससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे । इस राशि के वकील को किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है । घर से निकलने से पहले थोड़ा-सा दही खाकर निकलें, आपका दिन अच्छा गुजरेगा ।

कर्क राशि - आज आपका दिन तनाव भरा हो सकता है । ऑफिस में वर्कलोड अधिक हो सकता है । अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में परेशानी हो सकती है । आपके हाथ से बाहर जाती परिस्थितियां आपको किसी से बहस करने पर मजबूर कर सकती है । अपने गुस्से पर काबू रखें, इससे आपको फायदा होगा । अपनी गलतियों को किसी और पर जाहिर न करें । घर से बाहर निकलते समय शहद खाकर निकलें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल