1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 सितंबर राशिफल 2018: इस राशि के लिए लकी रह सकता है दिन, जो सोचा वो होगा

3 सितंबर राशिफल 2018: इस राशि के लिए लकी रह सकता है दिन, जो सोचा वो होगा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 02, 2018 05:25 pm IST,  Updated : Sep 02, 2018 05:25 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज रक्षा पंचमी है। इसे रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज पुनर्वस नक्षत्र के साथ वज्र योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए अशुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से  राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

राशिफल 2018- India TV Hindi
राशिफल 2018

नई दिल्ली: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज रक्षा पंचमी है। इसे रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज पुनर्वस नक्षत्र के साथ वज्र योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए अशुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से  राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि - आज किस्मत आपके साथ रहेगी । आप कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा । आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे । इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद हो सकता है । अगर कोई काम बहुत समय से लंबित था, तो आज वो पूरा हो सकता है । अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपका दिन शुभ रहेगा ।

वृष राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा । कोई सोचा हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी, आप उन अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे । बिजनेस पार्टनर के साथ किए गए कामों से आपको फायदा होगा । साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे । इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए दिन बेहतर रहेगा । हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपका दिन ख़ुशी भरा बीतेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल