1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 सितंबर राशिफल 2018: इस राशि के लिए लकी रह सकता है दिन, जो सोचा वो होगा

3 सितंबर राशिफल 2018: इस राशि के लिए लकी रह सकता है दिन, जो सोचा वो होगा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 02, 2018 05:25 pm IST,  Updated : Sep 02, 2018 05:25 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज रक्षा पंचमी है। इसे रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज पुनर्वस नक्षत्र के साथ वज्र योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए अशुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से  राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

सिंह राशि - आज अगर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, तो ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं । आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं । पैसों से जुड़े कुछ काम आज रुक सकते हैं । किसी जरुरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है । दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा । समय का सदुपयोग करें, फायदा जरुर मिलेगा। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मधुर और मजबूत होंगे।

कन्या राशि - आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । कोई महत्वपूर्ण काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा । ऑफिस में आज किसी मीटिंग में हिस्सा लेंगे। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी हो सकती है । आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है । आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आप किसी दोस्त की आर्थिक मदद करेंगे । जरूरतमंदों को भोजन कराएं, घर में शांति बनी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल