1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 9 फरवरी 2018: बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों को होगा धनलाभ

राशिफल 9 फरवरी 2018: बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों को होगा धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 08, 2018 08:29 pm IST,  Updated : Feb 08, 2018 08:29 pm IST

अनुराधा नक्षत्र की राशि वृश्चिक है और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं जबकि इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं कर्म फल दाता शनिदेव हैं। इसके साथ ही आज शुभ योग लग रहा है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग लग रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन....

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज नवमी तिथि को समर्थ गुरु श्री रामदास की जयंती भी है। साथ ही आज अनुराधा नक्षत्र है। अनुराधा नक्षत्र की राशि वृश्चिक है और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं जबकि इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं कर्म फल दाता शनिदेव हैं। इसके साथ ही आज शुभ योग लग रहा है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग लग रहा है जो कि सुबह 06:41 से शाम 04:55 तक रहेगा। ऐसे में हर राशि के जातकों को धन लाभ, बिजनेस और नौकरी में लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन दोस्तों के साथ पार्टी करने में बितेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को अचानक कहीं से धनलाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो माता-पिता का आर्शीवाद लेकर शुरू कर दें। निश्चित ही आपको धनलाभ का अवसर बनेगें। पारिवारिक समस्या के कारण आज आपका मन अशांत रहेगा। अगर आप जरूरतमंद की मदद करते है तो आज धनलाभ के नये रास्ते खुलेगें। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें। चन्दन का तिलक लगाकर बाहर निकलें।

वृष राशि
आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगें साथ ही आज काम में मन लगेगा। अगर आज आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो प्लान कल तक टाल दीजिए। आज कहीं बाहर जाना चाह रहें है तो एटीएम कार्ड साथ ले जाना न भूलें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा । लवमेट के साथ डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। इससे रिश्तों में मधुरता बनेगी। परिवार के सात रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। बड़ो का मान-सम्मान करें, उनका आशीर्वाद पर सदैव बना रहता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल