1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 9 जून 2018: गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा के प्रवेश से इन राशियों को हो सकती है परेशानी

राशिफल 9 जून 2018: गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा के प्रवेश से इन राशियों को हो सकती है परेशानी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 08, 2018 06:06 pm IST,  Updated : Jun 08, 2018 06:12 pm IST

आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज के दिन दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर सूर्यदेव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 22 जून को 11 बजकर 12 मिनट तक सूर्यदेव यहीं पर रहेंगे। सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही विभिन्न नक्षत्र वालों पर पड़ने वाले सूर्यदेव के प्रभावों में भी बदलाव आयेगा।

तुला राशि
Image Source : PTIतुला राशि

तुला राशि: बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस में फायदा हो सकता है। सामान्य परिणाम देने वाला दिन है। आज आप किसी भी तरह अपना काम पूरा कर ही लेंगे और लोगों से भी आपको मदद मिलती रहेगी। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं।

पुराना लोन बाकी रहा हो तो वो चुकाने का मन बन सकता है। रिश्तों के दायरे में कुछ पुराने मामलों में फैसले लेने से आपको फायदा हो सकता है। अपनों को मनाने की कोशिश करें। आपके रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में कुछ लोग आपसे खुश रहेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी और बड़े लोग भी इम्प्रेस हो सकते हैं।
क्या करें - नारियल पानी पिएं।

वृश्चिक राशि: नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी की सलाह से धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा कहा जा सकता है। आज आपको अपनी अहमियत पता चल सकती है। रोजमर्रा के काम समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। जिम्मेदारियां निभाने वाला दिन है।

एक के बाद एक कोई न कोई काम चलता रहेगा। किसी से नया संबंध बन सकता है, जिससे आपको नई ऊर्जा महसूस होगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कागजी कामों में फायदा होने की संभावना है। हर मामले को अपने स्तर से निपटाने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति और कारोबार में बड़े फायदे के योग हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। 
क्या करें - ललाट पर सिंदूर लगाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल