1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 9 जून 2018: गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा के प्रवेश से इन राशियों को हो सकती है परेशानी

राशिफल 9 जून 2018: गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा के प्रवेश से इन राशियों को हो सकती है परेशानी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 08, 2018 06:06 pm IST,  Updated : Jun 08, 2018 06:12 pm IST

आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज के दिन दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर सूर्यदेव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 22 जून को 11 बजकर 12 मिनट तक सूर्यदेव यहीं पर रहेंगे। सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही विभिन्न नक्षत्र वालों पर पड़ने वाले सूर्यदेव के प्रभावों में भी बदलाव आयेगा।

कुंभ राशि
Image Source : PTIकुंभ राशि

कुंभ राशि: कोई भी निवेश सोच-समझकर करें, वैसे तो दिन पैसों के मामले में आपके लिए अच्छा है। अचानक धन लाभ या किसी योजना से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आपके ज्यादातर अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आज लिए गए फैसले लंबे समय तक अच्छा असर दिखाएंगे।

फायदेमंद लोग आपसे अचानक मिल सकते हैं। छोटी कारोबारी यात्रा होने की भी संभावना है। किसी भी तरह का निवेश पार्टनर की सलाह लेकर ही करें। न्यायालयीन कामों में सफलता मिल सकती है। 

क्या करें - पैरों में इत्र, पाउडर या कोई सुगंधित चीज लगाएं।

मीन राशि: पुराने निवेश से भी फायदा हो सकता है। ऑफिस में मेहनत ज्यादा हो सकती है, लेकिन उसका परिणाम अच्छा मिलेगा। रोमांस में नया मोड़ आ सकता है। नई प्रेम कथा भी शुरू हो सकती है। जीवनसाथी का मूड ठीक रहेगा आपको प्यार भी मिलेगा। किसी व्यक्ति के साथ आपके संबंधों में सुधार होने के योग हैं।

आत्मविश्वास से काम करें। किसी काम की जिद भी न करें। अपनी आदत सुधारने की कोशिश करें। आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। छिटपुट तौर पर बिगड़े हुए रिश्ते और कामकाज में सुधार हो सकता है। लोगों के प्रति आपका व्यवहार दोस्ताना रहेगा। आप खुश रहेंगे। पिछले निवेश से भी आपको फायदा हो सकता है।
क्या करें - रोटी बनाते वक्त आटे में 1 चुटकी हल्दी मिलाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल