1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 9 जून 2018: गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा के प्रवेश से इन राशियों को हो सकती है परेशानी

राशिफल 9 जून 2018: गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा के प्रवेश से इन राशियों को हो सकती है परेशानी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 08, 2018 06:06 pm IST,  Updated : Jun 08, 2018 06:12 pm IST

आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज के दिन दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर सूर्यदेव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 22 जून को 11 बजकर 12 मिनट तक सूर्यदेव यहीं पर रहेंगे। सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही विभिन्न नक्षत्र वालों पर पड़ने वाले सूर्यदेव के प्रभावों में भी बदलाव आयेगा।

सिंह राशि
Image Source : PTIसिंह राशि

सिंह राशि: बिजनेस को लेकर चिंता रहेगी, धीरे-धीरे सब ठीक होने की संभवना है। वाहन शुरू करने के पहले ही उसे चेक कर लें। आपको परेशान करने वाली कोई खबर भी मिल सकती है। आपको थोड़ा सावधान भी रहना होगा। अचानक हानि के योग बन रहे हैं। आपकी गुप्त बातें या प्लान सबके सामने आ सकते हैं। महत्वपूर्ण बातों को सार्वजनिक होने से बचाएं। घर से ऑफिस आने-जाने में कुछ समस्या हो सकती है। सावधानी रखें।

यात्रा के कार्यक्रम में परेशानी या रुकावटें आ सकती हैं। उलझी हुई या डबल मीनिंग बातें करने से बचें। आपकी बातों से गलतफहमी बढ़ सकती है। पैसों की चिंता रहेगी। ज्यादा जोखिम न लें। बहुत सारे कामों में आप व्यस्त रह सकते हैं। अनैतिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। सावधान रहें। बिजनेस में थोड़ी परेशानी हो सकती है। सेहत को लेकर आपका डर बढ़ सकता है। लापरवाही न करें। आपका खान-पान भी बिगड़ सकता है।
क्या करें - अनार खाएं या जूस पिएं।

कन्या राशि: अचल संपत्ति से फायदे के योग बन रहे हैं। पुराना पैसा भी आपको मिल सकता है। कपड़ा व्यापारियों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। जीवनसाथी आपका फेवर ले सकता है। उसके साथ समय बिताने की कोशिश करें। कामकाज की वजह से सम्मान मिलने के योग हैं। पार्टनर से सहयोग ओर फायदा मिल सकता है।

सितारों की स्थिति अच्छी होने से दिन शुभ रहेगा। हर तरह के शक और हिचकिचाहट दूर हो सकती है। खर्च-निवेश का फैसला भी खुद ही करें। रोजमर्रा के काम भी समय पर पूरे होने के योग हैं। घर-परिवार और ऑफिस में आपको फायदा हो सकता है। आपको सहयोग भी मिल सकता है। जमीन से संबंधित बिजनेस करने वालों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। 

क्या करें - गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल