1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 9 जून 2018: गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा के प्रवेश से इन राशियों को हो सकती है परेशानी

राशिफल 9 जून 2018: गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा के प्रवेश से इन राशियों को हो सकती है परेशानी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 08, 2018 06:06 pm IST,  Updated : Jun 08, 2018 06:12 pm IST

आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज के दिन दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर सूर्यदेव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 22 जून को 11 बजकर 12 मिनट तक सूर्यदेव यहीं पर रहेंगे। सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही विभिन्न नक्षत्र वालों पर पड़ने वाले सूर्यदेव के प्रभावों में भी बदलाव आयेगा।

धनु राशि
Image Source : PTIधनु राशि

धनु राशि: सुस्ती और आलस्य से भावनात्मक बेचैनी बढ़ सकती है। आपको भावनाओं की अभिव्यक्ति का मौका नहीं मिल पाएगा। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई अनबन की स्थिति भी बन सकती है। पैसों के मामलों में फालतू जोखिम न लें। अपने मूड को देखते हुए आज आप कोई बड़ा फैसला लेने की कोशिश न करें। घरेलू या बाजार में किए गए खर्चे को लेकर जीवनसाथी से संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। डिसीजन लेने में थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। 
क्या करें  - गेहूं के 9 दाने अपने साथ रखें।

मकर राशि: आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।  ज्यादा मेहनत भी करनी होगी। किसी अजनबी से मुलाकात होने की संभावना है। पैसों के मामले में आपका काम नहीं रुकेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। लोगों के मन में क्या चल रहा है, यह आप समझ जाएंगे।

निजी और पारिवारिक जीवन में सफलता और संतुष्टि मिल सकती है। बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं। खर्चा करने के मामलों में मन पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। पारिवारिक मामले आसानी से सुलझ सकते हैं। परेशानियों से निपटने और समाधान के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। धैर्य रखेंगे तो सक्सेस मिल सकती है। अटके हुए काम भी पूरे होने के योग हैं और आपके कामों की तारीफ हो सकती है। 
क्या करें  - पैर के पंजे में थोड़ा तेल लगा लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल