1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 24 जनवरी 2018: बन रहा गजकेसरी योग, इन 4 राशियों को होगा अचानक धन लाभ

राशिफल 24 जनवरी 2018: बन रहा गजकेसरी योग, इन 4 राशियों को होगा अचानक धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 23, 2018 07:45 pm IST,  Updated : Jan 23, 2018 07:45 pm IST

Aaj Ka Rashifal (24th January 2018): धर्म डेस्क: आज माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। बुधवार होने के साथ-साथ मेष राशि का चंद्रमा तुला राशि के गुरु के साथ मिलकर गजकेसरी योग बना रहा है। जानिए अपना राशिफल...

horoscope
horoscope

मिथुन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोग उधार लेने और देने से बचें। मित्रों के साथ अधिक समय व्यतीत करें क्योंकि उनके पास आपके लिए कुछ अच्छी खबर हो सकती है। आज बेहतर सेहत के लिए मीठे पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। आज अपने बिजनेस पार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे। आज आपको गुस्सा ज्यादा आ सकता है, लेकिन शांत रहने की कोशिश करें। भगवान शिव को चावल चढ़ाएं, फायदा होगा।

कर्क राशि
आज आपका मन रचनात्मक कार्यो में रहेगा। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। बिगड़ी हुई आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। नई शुरुआत के लिए समय ठीक है। दूर का कोई करीबी आज आपसे मदद का मांग कर सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। माता - पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकले।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल