1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लंच या डिनर में बनाएं टेस्टी मसाला भिंडी, जानिए बनाने की सिंपल विधि

लंच या डिनर में बनाएं टेस्टी मसाला भिंडी, जानिए बनाने की सिंपल विधि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2020 03:03 pm IST,  Updated : Jun 13, 2020 03:03 pm IST

भिंडी को आप लंच या डिनर में दाल के साथ आसानी से बना सकते हैं। भिंडी मसाला हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी होती है। जानिए मसाला भिंडी बनाने की सिंपल विधि।

भिंडी मसाला- India TV Hindi
भिंडी मसाला Image Source : INSTAGRAM/HINDIRECIPES

भिंडी को कई तरीके से बनाया जाता है। इससे आप भरवा, भुजिया या फिर ग्रेवी वाली सब्जी बनाते हैं। भिंडी को आप लंच या डिनर में दाल के साथ आसानी से बना सकते हैं। भिंडी मसाला हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी होती है। जानिए मसाला भिंडी बनाने की सिंपल विधि। 

मसाला भिंडी बनाने के लिए सामग्री

  • ढाई सौ ग्राम भिंडी
  • 1 प्याज कटा हुआ
  • चुटकी भर हींग
  • 1 चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
  • आधा छोटा चम्मच मेथी
  • एक टमाटर कटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक
  • एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
  •  एक चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • थोड़ा नींबू का रस
  • आधा चम्मच गरम मसाला

सिर्फ 15 मिनट में बच्चों के लिए बनाएं लाजवाब पनीर टिक्का सैंडविच, ये रही पूरी रेसिपी

ऐसे बनाएं मसाला भिंडी

सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धो कर साफ कर ले।  कपड़े से पोछने के बाद  इन्हें बारीक काट ले। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर करें इसके बाद भिंडी डालकर फ्राई करें और एक प्लेट में निकाल लें। इसके बाद प्याज, हींग, लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर प्याज को हल्का ब्राउन होने तक भून लें। इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, मेथी, हल्दी, और लाल मिर्च पाउडर डालें। अच्छी तरह से फ्राई करने के बाद इसमें टमाटर डाल दें और थोड़ी देर पकने दें। इसके बाद इसमें भिंडी डालकर मिक्स कर लें और इसे 10 मिनट पकने दें। अब इसमें गरम मसाला, नींबू और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए फ्राई कर लें। आपकी मसाला भिंडी बनकर तैयार है। इसे दाल और रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Recipe: ढाबा वाले ऐसे बनाते हैं टेस्टी दाल पालक, आप भी जानिए सीक्रेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल