1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखेगा चने और पनीर का कबाब, नहीं होगा ज्यादा तेल का इस्तेमाल

स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखेगा चने और पनीर का कबाब, नहीं होगा ज्यादा तेल का इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 08, 2020 11:26 am IST,  Updated : Aug 08, 2020 11:28 am IST

अगर आप वही रोजाना नाश्ता करते करते बोर हो गए हैं और तेल देखते ही खाने की इच्छा भर गई है तो ये रेसिपी सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है।

Chana Paneer Kabab - India TV Hindi
Chana Paneer Kabab  Image Source : INSTAGRAM/VIDZKITCHEN

अगर आप वही रोजाना नाश्ता करते करते बोर हो गए हैं और तेल देखते ही खाने की इच्छा भर गई है तो ये रेसिपी सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है। हम आपको बिना ज्यादा तेल घी का इस्तेमाल किए हुए एक ऐसी डिश बताएंगे जो आपकी सेहत का ख्याल रखेगी। इस डिश का नाम है चने और पनीर के कबाब। चने में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है तो वहीं पनीर बीपी को कंट्रोल करने में मददगार है। यानी कि जब इन दोनों चीजों को मिलाकर आप खाएंगे तो ये न केवल स्वाद में जबरदस्त होंगे बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा।

चने और पनीर के कबाब की रेसिपी

काले चना- रात भर भिगोकर उबाल लें
पनीर
प्याज
हरी मिर्च
अदरक 
नमक
धनिया 

बनाने की विधि- सबसे पहले चने को रातभर भिगो दें। सुबह होते ही चने को कूकर में पलट दें। कूकर में थोड़ा पानी और नमक डालकर बंद करें और सीटी लगाएं। 5-6 सीटी लगाने के बाद चना उबल जाएगा। सीटी निकलने के बाद चने को ठंडा होने के लिए रख दें। चने के ठंडा होते ही उसे मिक्सी में पीस लें। अब दूसरी तरफ कढ़ाई में एक दो चम्मच रिफाइंड डालें। तेल के गर्म होते ही उसमें कटा हुआ प्याज डालें। इसके बाद महीन कटी अदरक, हरी मिर्च डालें और हॉफ फ्राई करें। जब से हल्का भुन जाए तो इसमें पिसा हुआ चने का पेस्ट और थोड़ा सा पनीर हाथ से मैश करके डालें। अब ऊपर से धनिया की पत्ती और स्वादानुसार नमक डालें। करीब 5 मिनट तक भूने और गैस बंद कर दें।

जब से मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसकी हाथ से छोटी-छोटी लोई बनाएं। लोई को हथेली की सहायता से बीच से दबाएं। अब तवे पर बहुत थोड़ा रिफाइंड डालें। तेल के गर्म होते ही उसमें लोई डालें और दोनों तरफ से धीमी आंच पर सेंके। सारी लोइयों को इसी तरह से सेंके। जब दोनों तरफ से सिक जाए तो प्लेट में निकाल लें। अब आपके चने और पनीर के कबाव एक दम तैयार हैं। इसके ऊपर आप नींबू का रस डालकर भी सर्व कर सकते हैं टेस्ट में बहेतरीन होगा। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

Recipe: त्योहार के बाद नाश्ते में कुछ खाना है हल्का और हेल्दी तो उपमा है बेस्ट, ये है बनाने की परफेक्ट रेसिपी

Recipe: सुबह के नाश्ते में झट से बनाइए टेस्टी दलिया कटलेट, पौष्टिक होने के साथ-साथ दिनभर रखेगा एनर्जेटिक

Recipe: नाश्ते में बनाएं ये स्टफ्ड मूंगदाल अप्पे, स्वाद के साथ-साथ मिलेगा भरपूर प्रोटीन

Recipe: संडे के दिन घर पर बनाएं बच्चों और बड़ों का फेवरेट वाइट सॉस पास्ता, अपनाएं ये तरीका मिलेगा रेस्टोरेंट वाला स्वाद

Recipe: इस आसान तरीके से घर पर बनाएं ओट्स-सब्जी कटलेट, स्वाद के साथ-साथ पौष्टिक भी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल