1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: ऐसे बनाएं आम का गुजराती मीठा अचार

Recipe: ऐसे बनाएं आम का गुजराती मीठा अचार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 24, 2016 11:41 am IST,  Updated : May 24, 2016 11:42 am IST

अगर आप भी इस बार अलग तरीके से मीठा आम का आचार बनाना चाहती है तो इस बार ट्राई करें आम का गुजराती मीठा अचार। जिसे खाते ही कोई भी अपनी अंगुली चाटें बिना नहीं रह सकता है। जानिए इसे बनाने की तरीका।

gujrati sweet raw mango pickle recipe- India TV Hindi
gujrati sweet raw mango pickle recipe

रेसिपी डेस्क: यह मौसम आम का होता है। इस मौसम में आम का आचार बनाया जाता है। जोकि की तरह से बनाया जाता है। जिसका अपना-अपना टेस्ट होता है। हमारे घर में दादी-नानी के हाथ का बना आचार सभी को बहुत पसंद आता है।

ये भी पढ़े-

अगर आप भी इस बार अलग तरीके से मीठा आम का आचार बनाना चाहती है तो इस बार ट्राई करें आम का गुजराती मीठा अचार। जिसे खाते ही कोई भी अपनी अंगुली चाटें बिना नहीं रह सकता है। जानिए इसे बनाने की तरीका।

सामग्री

1. तीन कप छिला और कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम
2. एक चम्मच भुना जीरा पाउडर
3. दो कप चीनी
4. दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर
5. स्वादानुसार नमक
6. एक चम्मच हल्दी पाउडर
   
ऐसे बनाएं आम का गुजराती मीठा अचार
सबसे पहले एक बर्तन में आम में हल्दी पाउडर और नमक मिला लें और इसे कम से कम एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद जब इससे पानी निकल जाएं तो इसे एक साफ मलमल के कपड़े में डालें और कसकर बांधे जिससे कि सारा पानी इससे निकल जाएं।

इसके बाद इसमे एक बड़े बर्तन में निकाल लें और इसमें चीनी डालें और आराम से मिला लें और इसे साफ मलमल के कपड़े से ढक दें। इसे 10 दिनों तक रोज धूप दिखाएं और इसे सूखे चम्मच मिलाएं जरुर।

जब इसमें चीनी पिछलकर चाशनी की तरह गाढ़ी हो जाएं तो इसमें लाल मिर्च पाउडर और भुना हुआ जीरा डाल लें। लो आपका तैयार है आम का गुजराती मीठा अचार। अब इसे एयरटाइट जार में भरकर रख लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल