1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. TIPS: ऐेसे काटे भिंडी और यूं बनाएं टेस्टी

TIPS: ऐेसे काटे भिंडी और यूं बनाएं टेस्टी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 21, 2016 01:58 pm IST,  Updated : May 21, 2016 01:59 pm IST

अक्सर भिंडी को काटते समय उससे लसलसा पदार्थ निकलता है। जिसके कारण कई लोग तो इसीलिए नहीं लेते कि हाथ में काटते समय हाथों में लसलसा पदार्थ लग जाते है। जो कि बहुत ही बेकार लगता है।

ladyfinger- India TV Hindi
ladyfinger

रेसिपी डेस्क: अक्सर भिंडी को काटते समय उससे लसलसा पदार्थ निकलता है। जिसके कारण कई लोग तो इसीलिए नहीं लेते कि हाथ में काटते समय हाथों में लसलसा पदार्थ लग जाते है। जो कि बहुत ही बेकार लगता है।

ये भी पढ़े-

अगर आप भी इसी के कारण भिंड़ी लाते या फिर काटते नहीं है तो हम आपको अपनी खबर में कुछ ऐसी टिप्स बता रहे है। जिनसे आप आसानी से भिंड़ी काट सकते है। साथ ही इन्हें करारी भी बना सकते है। जानिए इन टिप्स के बारें में।

 

  • जब भी भिंड़ी काटने जा रहे है उससे पहले ठीक ढंग से धोकर साफ कपड़े से पोछ लें। इसके बाद काटें।
  • भिंड़ी काटने के लिए जिस चाकू का यूज कर रहे है उसमें थोड़ा सा नींबू का रस लगा लें। जिससे कि उसके रेसे न निकले और वह आसानी से कट जाएं।
  • थोड़ी सी भिंडी काटने के बाद चाकू साफ कर लें। इसके बाद दूबारा काटें जिसस कि भिंड़ी ज्यादा चिकनी न हो।
  • भिंडी की सब्जी बनाते वक्त अगर इसमें एक चम्मच दही मिला देंगे तो यह कड़ाही या बर्तन की तली से चिपकेगी नहीं
  • अगर आप भिंडी बनाते है और वह काली हो जाती है तो इस बार बनाते समय उसमें थोड़ा सा अमचूर मिला लें। इससे वह काली नहीं होगी।
  • भिंडी पकाते समय कड़छी से सिर्फ 2-3 बार ही चलाएं, अगर ज्यादा चलाएंगे तो वह करारी नहीं बनेंगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल