1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: ऐसे बनाएं बिना लहसुन-प्याज के टेस्टी पनीर मखानी

Recipe: ऐसे बनाएं बिना लहसुन-प्याज के टेस्टी पनीर मखानी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 17, 2018 01:42 pm IST,  Updated : Oct 17, 2018 01:42 pm IST

पनीर मखानी बहुत ही टेस्टी होने के साथ-साथ क्रीम से भरपूर होती है। इसे आप बिना लहसुन-प्याज के भी स्वादिष्ट बना सकते है। जानें कैसे बनाएं जैन स्टाइल में पनीर मखानी।

 jain paneer makhani- India TV Hindi
 jain paneer makhani Image Source : FACEBOOK/FUNFOODFROLIC

रेसिपी डेस्क: पनीर मखानी बहुत ही टेस्टी होने के साथ-साथ क्रीम से भरपूर होती है। इसे आप बिना लहसुन-प्याज के भी स्वादिष्ट बना सकते है। जानें कैसे बनाएं जैन स्टाइल में पनीर मखानी रेसिपी

सामग्री

  • 250 ग्राम पनीर छोटे टुकड़ों के कटा हुआ
  • आधा कम हरी मटर
  • 2 मीडियम साइज टमाटर का प्यूरी
  • एक लाल शिमला मिर्च कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च कटी हुई
  • 2 चम्मच घी
  • स्वादानुसार घी
  • एक चौथाई चम्मच फ्रेश क्रीम
  • एक चौथाई कप दूध
  • 1 चम्मच चीनी
  • 1 चम्मच लाल मिर्च
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • 2 चम्मच कस्तूरी मेथी

ऐसे बनाएं पनीर मखानी

सबसे पहले एक पैन या कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें। फिर इसमें शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालें। इन्हें तब तक फ्राई करें। जब तक ये ट्रांसपेरेंट न हो जाएं।  इसके बाद इसे ठंडा होने दें। अब इसमें थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

अब पिर इस पैन या कढा़ई में एक चम्मच घी डालें और इसमें टमाटर प्यूरी डालकर 2-3 मिनट पकने दें। इसके बाद इसमें शिमला मिर्च पेस्ट, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हरा मटर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके पकने देँ। जब तक की मसाले से तेल न निकलने लें।

फिर इसमें दूध और फ्रेश क्रीम ड़ालें और एक चौथाई कप पानी डालें। अब इसमे तेज आंच में कम से कम 10 मिनट पकने दें।

फिर इसे धीमी आंच में पकनें है। इसके बाद इशमें पनीर डाल लें और कम से कम 5 मिनट पकने दें। इसके बाद इसमें कस्तूरी मेथी डाल गें। आपकी पनीर मखानी बनकर तैयार है। इसे आप नॉन या फिर रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

लो जी आ गए शाकाहारी झींगा और मछली, खाने के लिए लगती है लंबी लाइने

recipe: स्वादिष्ट खजूर के लड्डू सिर्फ 15 मिनट में इस तरह करें तैयार

Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी मसालेदार लौकी की सब्जी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल