1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. वैलेंटाइन स्पेशल रेसिपी: ऐसे बनाएं टेस्टी लव टोस्ट

वैलेंटाइन स्पेशल रेसिपी: ऐसे बनाएं टेस्टी लव टोस्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 10, 2017 04:51 pm IST,  Updated : Feb 10, 2017 04:51 pm IST

अगर आपके पार्टनर को खाने का बहुत शौक है, तो फिर देर किस बात की बनाइए लव टोस्ट। जो खाने में हेल्दी होने के साथ-साथ आपके रिलेशन में मिठास भर देगा। जानिे इस बनाने की विधि के बारें में।

love toast- India TV Hindi
love toast

रेसिपी डेस्क: वैलेंटाइन वीक का मौसम में चल रहा है। चारों तरह बस फूल, टेडीवियर आदि दिख रहे है। हर कोई अपने पार्टनर को किसी न किसी तरह खुश करने में लगा है। हर कोई सरप्राइज गिफ्ट देने में लगा है। अगर आप भी अपने पार्टनर को खुश कर सकते है। अगर आपके पार्टनर को खाने का बहुत शौक है, तो फिर देर किस बात की बनाइए लव टोस्ट। जो खाने में हेल्दी होने के साथ-साथ आपके रिलेशन में मिठास भर देगा।  जानिे इस बनाने की विधि के बारें में।

सामग्री

1. चार चम्मच मेयोनीज
2. दो व्हाइट ब्रेड
3. दो अंडे
4. एक चम्मच बटर
5. स्वादानुसार नमक
6. एक पिंच काली मिर्च पाउडर
7. हार्ट शेप कुकीज कटर
8. गार्निशिंग के लिए धनियापत्ती

ऐसे बनाएं लव टोस्ट
सबसे पहले ब्रेजड लेकर इसमें अच्छी तरह से मयोनीज लगा दें। इसके बाद ब्रेड को कुकीज कटर की हेल्प से हार्ट शेप में काट लें। इसके बाद एक पैन को गैस में रखकर मीडियम आंच में गर्म करें और इसमें बटर डाल दें। जब ये गर्म हो जाएं तो इसमें ब्रेड ब्राउन होने लग सेंक लें।

इसके बाद एक पैन में ब्रेड रख उसमें हार्ट शेप वाली जगह में अंडा फोड़ कर इसमें नमक और काली मिर्च मिलाकर डाले और इसे 5 मिनट धीमी आंच में पकने दे। इसी तरह से दूसरा ब्रेड भी सेंक ले। आपका लव टोस्ट बनकर तैयार है। इसे आप धनिया पत्ती से गार्निश कर लें।

ये भी पढ़े-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल