1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. होली में हो जाएं कुछ मीठा पनीर की खीर के साथ

होली में हो जाएं कुछ मीठा पनीर की खीर के साथ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2016 08:44 am IST,  Updated : Mar 22, 2016 12:25 pm IST

होली के पर्व में रंगों के साथ पनीर की खीर क्यों न बनाएं। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होती है। ऐसें बनाएं पनीर की खीर।

paneer ki kheer- India TV Hindi
paneer ki kheer

रेसिपी डेस्क: होली का दिन एक ऐसा दिन होता है। जिस दिन घरों पर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते है। इस दिन कुछ मीठा न हो ऐसा हो नहीं सकता है। इस त्योहार में गुझिया तो सभी बनाते है। तो फिर आप इसके साथ कुछ अलग क्यों न बनाएं। तो फिर देर किस बात की इस बार होली के पर्व में रंगों के साथ पनीर की खीर क्यों न बनाएं। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होती है। ऐसें बनाएं पनीर की खीर-

ये भी पढ़े-

 सामग्री

1. 100 ग्राम पनीर
2. 5 कप फुल क्रीम दूध
3. दो कप खोया
4. आधा कप चीनी
5. एक कप पानी
6. एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर
7. केसर के कुछ धागे
8.थोड़े से बरीक कटे हुए काजू-बादाम

ऐसे बनाएं पनीर की खीर

सबसे पहले एक पैन में पानी में गर्म करें और उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर इसमें डाल दें। और इसे 6-7 मिनट पकनें दें। इसके बाद पनीर को पानी से निकाल लें। और गैस बंद कर दें।

अब एक दूसरें पैन में दूध डालकर इसे उबालें और तब तक उबाले तब तक कि यब आधा न हो जाए। इसके बाद इसमें खोया और पनीर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर गैस की धीमा आंच करके इसे पकने दें। जब ये गाठा हो जाएं तो गैस बंद कर दें। इसके बाद इस खीर में इलायची पाउडर, बादाम, काजू डाल दें। इसे एक बाउल में निकालकर फ्रीज में रख दें। जब ये अच्छी तरह से ठंड़ा हो जाएं तो इसे सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल