1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: आलू, गोभी और मटर खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई करें कटहल की सब्जी, खाने में आ जाएगा स्वाद

Recipe: आलू, गोभी और मटर खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई करें कटहल की सब्जी, खाने में आ जाएगा स्वाद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 22, 2021 12:01 am IST,  Updated : Mar 22, 2021 12:01 am IST

कटहल की सब्जी गर्मियों में खूब खाई जाती है, यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इसे ड्राई और ग्रेवी दोनों तरह से बनाया जा सकता है।

jackfruit - India TV Hindi
कटहल की सब्जी  Image Source : INSTAGRAM/CHEFASHISHKUMAROFFICIAL

गर्मियों में सब्जियों के ज्यादा ऑप्शन नहीं होते हैं और ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिन्हें लौकी, तुरई या कद्दू खाना पसंद नहीं होता है। ऐसे में कटहल एक बेहतर विकल्प हो सकता है। कटहल की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे ड्राई और ग्रेवी दोनों तरह से बनाया जा सकता है। कच्चे कटहल की सब्जी बहुत ही साधारण तरीके से बनाई जाती है। इसमें ढेर सारे मसाले डाले जाते हैं। 

Thandai Recipe: घर पर बनाएं मार्केट से अच्छी ठंडाई, जानिए झट से बनाने की सिंपल विधि

इस तरह से बनाई स्वादिष्ट कटहल की सब्जी 

कटहल की सब्जी की सामग्री

  • 500 ग्राम कटहल
  • 1/2 कप तेल
  • 1 टी स्पून जीरा
  • 1 प्याज, कद्दूकस
  • 1 टी स्पून अदरक, बारीक कटा हुआ
  • 1 टी स्पून लहसुन, बारीक कटा हुआ
  • 1 कप टमाटर, कद्दूकस
  • 2 टी स्पून धनिया पाउडर
  • 2 टी स्पून नमक
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टी स्पून हल्दी
  • 1/4 टी स्पून गरम मसाला
  • 2-3 लम्बाई में कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ

कटहल की सब्जी बनाने की वि​धि

  • अपने हाथों में अच्छे से तेल लगा लें। कटहल काटते वक्त आप अपने हाथों में तेल लगा लें, बीच-बीच में आपको अपने हाथों में तेल लगाने की जरूरत पड़ सकती है। वरना आपके हाथों में खुजली और चिपचिपाहट हो सकती है।
  • कटहल को छील लें और उसको गोलाकार में अपनी इच्छानुसार मोटाई में काट लें।
  • अब इन गोलाकार पीस के टुकड़े कर लें और इसके बीच से डंठल निकाल लें, इन टुकडों के छोटे पीस करने से पहले ऐसा कर लें। इसे धोए नहीं।
  • तेल गर्म करें और तेज आंच पर इन टुकड़ों को फ्राई कर लें, हल्के ब्राउन होने के बाद इन्हें निकालकर एक तरफ रख दें।
  • इसी तेल में जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो इसमें प्याज, लहसुन और अदरक डालें।
  • इसके ब्राउन होने तक फ्राई करें, इसमें टमाटर डाले और तेल अलग होने तक फ्राई करें।
  • इसमें धनिया पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • अब इसमें हरी मिर्च और कटहल डालें, एक कप पानी डालने से पहले इसे कुछ देर चलाएं।
  • इसे उबाल आने दें और आंच धीमी करके सब्जी को पूरी तरह पकने दें।
  • हरा धनिया डालकर गार्निश करके गर्म-गर्म सर्व करें।

पढ़ें लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें- 

Recipe: गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये 4 हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट, बनाने में हैं बेहद आसान

Recipe: घर पर चुटकियों में बनाए बाजार जैसी स्वादिष्ट छाछ, ये है बनाने की इंस्टेंट रेसिपी

Recipe: घर पर गाढ़ा दही जमाने की ये है इंस्टेंट रेसिपी, एकदम बाजार जैसा आएगा स्वाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल