1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये 4 हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट, बनाने में हैं बेहद आसान

Recipe: गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये 4 हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट, बनाने में हैं बेहद आसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 20, 2021 10:57 pm IST,  Updated : Mar 20, 2021 11:39 pm IST

गर्मियों में खाने के ऑप्शन कम होते हैं और जब बात नाश्ते की हो तो ज्यादातर लोगों को इसमें वराइटी चाहिए होता है। ऐसे में रोज कुछ नया बनाने के लिए काफी सोचना पड़ता है।

गर्मियों के लिए...- India TV Hindi
गर्मियों के लिए ब्रेकफास्ट  Image Source : INSTAGRAM/S_O_U_L_F_O_O_D/NIKITAINTHEKIT

गर्मियों में ज्यादा देर किचन में रहना किसी को पसंद नहीं होता। लेकिन, सुबह-सुबह हेवी ब्रेकफास्ट बनाने के लिए अक्सर किचन में घंटों पसीना बहाना ही पड़ता है। ऐसे में कई बार आपके मन ये ख्याल जरूर आता होगा कि काश कुछ इंस्टेंट बनाकर छुटकारा मिल जाता। अगर आपके मन में नाश्ते को लेकर ऐसे ख्याल आ रहे हैं तो अब ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको गर्मियों में बनने वाले कुछ ऐसे ब्रेकफास्‍ट के बारे में बताएंगे जो ना सिर्फ आपके डाइजेशन को बेहतर रखने में सहायक हैं बल्कि आपका समय भी बचा सकते हैं। 

Ragi Dosa Recipe: ब्रेकफास्ट में ऐसे बनाएं रागी डोसा, रीढ़ की हड्डी मजबूत होने के साथ मिलेंगे कई लाभ

डाइजेशन को बेहतर रखने और समय बचाने के लिए ट्राई करें ये ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स

पोहा 

poha
Image Source : INSTAGRAM/GAGANS_YUMMY_KITCHEN_पोहा 

साउथ के फेमस फूड में से एक पोहा अब नार्थ इंडियन्स का भी पसंदीदा भोजन बन गया है। पोहा बनाना बेहद आसान होता है और आमतौर पर लोग इसे नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए पहले पानी से धोते हैं और तुरंत पानी छान लेते हैं। इसके बाद इसे प्याज, मूंगफली, करी पत्ते, सरसों, अनार और नमक के साथ बनाया जाता है। यह कैलोरी में कम है जो वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। पोहा में आयरन और फाइबर भी होता है, जो आपके पाचन को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। 

Recipe: घर पर गाढ़ा दही जमाने की ये है इंस्टेंट रेसिपी, एकदम बाजार जैसा आएगा स्वाद

फलों का सलाद 

fruit salad
Image Source : INSTAGRAM/ ANNEMARI.MIKKILAफ्रूट सलाद 

गर्मियों में जल्दी नाश्ते के विकल्पों में फलों का सलाद बेहतर विकल्प हो सकता है। आप नाश्ते में फलों से भरा एक बाउल सलाद खा सकते हैं, जिसमें पपीता, ककड़ी, सेब और केला, तरबूज हो सकते हैं। पपीते में मौजूद पाचन एंजाइम आपकी आंतों को बेहतर बनाने में मदद कर सकते है। यह आपके पेट के स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। सेब में विटामिन ए, सी, खनिज और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व अन्य पाचन समस्याओं से लड़ने में मदद कर सकते हैं। 

ओट्स और फल

oats and fruit
Image Source : INSTAGRAM/MRS_MOHAPATRAओट्स और फ्रूट 

एक कटोरी दही, ओट्स, मुसली, अखरोट, बादाम, सूरजमुखी के बीज, फ्लैक्‍स सीड्स और चिया सीड लें। उन्हें अच्छी तरह से मिलाएं और ताजे मौसमी फलों के साथ गार्निश करें। आपका हेल्दी और फिलिंग ब्रेकफास्ट तैयार है। ओट्स एक प्रोबायोटिक है, जो आपके आंत में अच्छे बैक्टीरिया को जन्‍म देता है और आपको अधिक समय तक भरा रख सकता है। 

Recipe: घर पर चुटकियों में बनाए बाजार जैसी स्वादिष्ट छाछ, ये है बनाने की इंस्टेंट रेसिपी

सत्तू का शरबत 

sattu
Image Source : INSTAGRAM/ANNEMARI.MIKKILAसत्तू 

सत्तू बहुत कम लोगों को पसंद होता है। लेकिन, ये बहुत ज्यादा पौष्टिक होता है। इसका शरबत प्रोटीन से भररपूर होता है। साथ ही इसमें फाइबर की भी काफी मात्रा होती है। इसे बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं लगता। गर्मियों में आप इसे अपने क्विंक ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। सत्तू, पानी और मूल भारतीय मसालों से बना यह हेल्दी ड्रिंक है। आप इसे सूखे मेवों और ताजे फलों के साथ एक गिलास रोज सेवन कर सकते हैं। 

पढ़ें अन्य रेसिपीज के बारे में- 

Thandai Recipe: घर पर बनाएं मार्केट से अच्छी ठंडाई, जानिए झट से बनाने की सिंपल विधि

ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट हैं ये 4 साउथ इंडियन हेल्दी और टेस्टी फूड्स, जानिए बनाने की विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल