1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मानसून का मजा लें बेक्ड कचौड़ी के साथ

मानसून का मजा लें बेक्ड कचौड़ी के साथ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 24, 2015 07:31 am IST,  Updated : Aug 24, 2015 12:59 pm IST

नई दिल्ली: मानसून के इस मौसम में बारिश को देखतें ही गरमा-गरम चाय के साथ पकौडें, समोसे खानें का मन करता है, लेकिन ज्यादा ऑयली खानें से आपकी हेल्थ में प्राब्लम हो जाती है। जिससे

mansoon recipe: बेक्ड कचौड़ी- India TV Hindi
mansoon recipe: बेक्ड कचौड़ी

नई दिल्ली: मानसून के इस मौसम में बारिश को देखतें ही गरमा-गरम चाय के साथ पकौडें, समोसे खानें का मन करता है, लेकिन ज्यादा ऑयली खानें से आपकी हेल्थ में प्राब्लम हो जाती है। जिससे कि आपको इस मौसम में पकौडा आदि खाना मंहगा पड जाता है। तो क्यो न पकौडे और समोसे की जगह कचौडी बनाई जाए जो खानें में टेस्टी और हेल्दी भी होती है। बेक्ड कचौडी को टेस्ट बिल्कुल फ्राई कचौडी की तरह ही होता है। तो बनाइए हेल्दी बेक्ड कचौडी और अपनें परिवार और खुद को हेलदी रखिए।

सामग्री

1. एक कप उड़द, पीला मूंग, अंकुरा हरा मूंग का मिक्स दाल पाउडर  
2. तीन छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
3. छह छोटा चम्मच धनिया पावडर
4. चार छोटा चम्मच सौंफ
5. एक चौथाई चम्मच हींग
6. एक चम्मच यीस्ट
7. चार कप आटा
8. आवश्यकतानुसार पानी

9. स्वादानुसार नमक
10. दो चम्मच तेल

यूं बनाए बेक्ड कचौडी

सबसे पहलें एक बाउल में दाल लें और उसमें पानी डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर आधा घंटे के लिए छोड़ दे। जिससे कि यह अच्छी तरह फूल जाए। आधे घंटे बाद इसमें फिर से थोडा तेल और लाल मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, हींग डालकर इसे गुनगुने गर्म पानी से अच्छी तरह से गूंथ लें। इसके बाद इसे 6-7 इंच के डाईमीटर वाला रोलिंग पीन से रोल कर लें, फिर एक बेकिंग ट्रे में थोडा सा तेल लगाकर इन कचौडी को रखें। इसके बाद इसे ओवन में 160 डिग्री प्रीहिटेड में रख दे। जब यह गोल्डल ब्राउन हो जोए तो इसे निकाल लें। आपके हेल्दी बेक्ड कचौडी बन कर तैयार है। इसे सर्व करें औप बारिश का मजा लें।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल