1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. झटपट यूं बनाएं कलाकंद

झटपट यूं बनाएं कलाकंद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 05, 2015 02:09 pm IST,  Updated : Aug 05, 2015 02:11 pm IST

नई दिल्ली: कलाकंद भारत की फेमस मिठाईयों में से एक है। जो खावा से बनती है। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है जिसके नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसे

sweet recipe: झटपट यूं बनाएं...- India TV Hindi
sweet recipe: झटपट यूं बनाएं कलाकंद

नई दिल्ली: कलाकंद भारत की फेमस मिठाईयों में से एक है। जो खावा से बनती है। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है जिसके नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसे आप घर में ही बड़ी आसानी से बना सकती है। हम आपको जो विधि  बताने जा रहे है वो माडर्न जमाने की है।

सामग्री

1.एक कप पनीर,
2.दस चम्मच मिल्क पाउडर
3.एक चौथाई कप चीनी
4.एक कप मलाई
5.एक चम्मच इलायची पाउडर
6.बारह बादाम-पिस्ता

यूं बनाएं

एक बाउल में पनीर, मिल्क पावडर, चीनी, मलाई, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर एक कढ़ाई में इस मिश्रण के डालकर धीमी आंच में 30 मिनट तक पकाए जब तक यह गाढ़ा न हो जाए।
जी यह बन जाए तो उसे एक बड़ी प्लेट में निकाल लें और उसमें यह मिश्रण पलट कर इसे चाकू की सहायता से मनचाहें आकार में काट लें और ऊपर से इसमें बादाम औऱ पिस्ता का बारीक टुकड़े काट कर डाल दें। आपकी कलाकंद बनकर तैयार हो गई। ठंडा होने के बाद इसे अपनी परिवार और दोस्तों के साथ इसका मजा लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल