1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सिंधी स्टाइल में बनाएं पालक की सब्जी हर कोई उंगलियां चाटते रह जाएगा, मिनटों में बनकर होगी तैयार

सिंधी स्टाइल में बनाएं पालक की सब्जी हर कोई उंगलियां चाटते रह जाएगा, मिनटों में बनकर होगी तैयार

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 01, 2024 04:52 pm IST,  Updated : Jan 01, 2024 04:54 pm IST

अगर आप भी एक ही तरह की सब्जी खा खाकर बोर हो गए हैं तो अपने लंच में इस बार पालक की सब्जी बनाएं। इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि हर कोई आपसे रेसिपी पूछेगा।

 spinach curry in Sindhi - India TV Hindi
spinach curry in Sindhi style Image Source : SOCIAL

अगर आप भी एक ही तरह की सब्जी खा-खाकर बोर हो गए हैं तो अपने लंच में इस बार सिंधी स्टाइल में पालक की सब्जी बनाएं। सिंधी स्टाइल में पालक की सब्जी बनाने के लिए आपको बेसन मिलाना होगा। बेसन और पालक की रेसिपी काफी ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर होती है। इसके सेवन से आपके शरीर को कई तरह के पोषक तत्व जैसे- मैग्निशियम, कैल्शियम, आयरन प्राप्त हो सकते हैं। यह शरीर में खून की कमी को दूर कर सकता है। इस रेसिपी को तैयार करना बहुत ही आसान है। साथ ही इसके स्वाद का कोई मुकाबला नहीं है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तब तो इस सब्जकी को रोज़ाना खाएं। चलिए आपको बताते हैं कि आप इस पालकी और बेसन की सब्जी को झटपट कैसे बना सकते हैं।

पालक की सब्जी के लिए समाग्री

  • 1 पालक 
  • तेल 
  • लहसुन 
  • प्याज 
  • टमाटर की प्यूरी 
  • बेसन
  • नमक स्वादानुसार 
  • 2 चम्मच घी 
  • 1 चम्मच सूखा धनिया
  •  1 चम्मच लाल मिर्ची पाउडर
  •  1 चम्मच गर्म मासाला 

कैसे बनाएं सिंधी स्टाइल में बनाएं पालक की सब्जी?

सबसे पहले पालक को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।  गैस पर कड़ाही रखें, अब इसमें 2 चमच्च तेल डालें। अब तेल में लहसुन और मिर्ची को कददूसकस कर डालें। जब ये हल्का सुनहरा हो जाए तब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज मिलाएं। अब इसमें कटी हुई पालक मिलाएं। अब इसे ढक दें और कुछ देर तक पहके दें।  अब इसमें टमाटर की प्यूरी को डालें। अब 4 चम्मच बेसन को पानी में अच्छी तरह मिलाकर उसका घोल बनाएं। अब इस घोल को सब्जी में मिलाएं। अब इसमें 2 चमच्च घी और स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब इसमें 1 चम्मच सूखा धनिया, 1 चम्मच लाल मिर्ची पाउडर और 1 चम्मच गर्म मासाला मिलाएं। अब इसे कुछ देरी और अच्छी तरह पकाएं। जब ये गाढ़ा हो जाए तब गैस की आंच बंद कर दें।  आपकी सिंधी स्टाइल पालक की सब्जी तैयार है।  

इस कोरियन फेस मास्क से शीशे की तरह चमकने लगेगी स्किन, एक हफ्ते में दिखने लगेगा असर

इन मॉकटेल से नए साल की पार्टी हो जाएगी शानदार, जानें बनाने की आसान रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल