1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सारी मिठाई हो जाएंगी फेल, जब घर में ऐसे बनाएंगे मैंगो बर्फी, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा आम पाक

सारी मिठाई हो जाएंगी फेल, जब घर में ऐसे बनाएंगे मैंगो बर्फी, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा आम पाक

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 19, 2024 09:46 am IST,  Updated : Jun 19, 2024 09:46 am IST

Aam Pak Recipe: आम का सीजन पीक पर है। अगर आपको आम का स्वाद पसंद है तो आप आम पाक यानि मैंगो बर्फी जैसी टेस्टी मिठाई घर पर बना सकते हैं। बच्चों को स्वीट डिश खूब पसंद आएगी। जानिए कैसे बनाते हैं मैंगो बर्फी?

Mango Barfi- India TV Hindi
Mango Barfi Image Source : FREEPIK

कुल्फी से लेकर जूस तक और लस्सी से लेकर शेक तक, आजकल आपको हर चीज में आम का फ्लेवर मिलेगा। आम के शौकीन लोगों को बस किसी भी बहाने से आम खाना है। वैसे आम का स्वाद आइसक्रीम, कुल्फी, खीर, कस्टर्ड या फ्रूट क्रीम में बहुत अच्छा लगता है। अगर आप ये डिश खाकर बोर हो गए हैं तो आप आम पाक यानि मैंगो बर्फी ट्राई कर सकते हैं। मैंगो बर्फी बनाना बेहद आसान है। मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में इसे आम पाक कहते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आम बर्फी खूब पसंद आएगी। जानिए रेसिपी।

आम पाक, मैंगो बर्फी के लिए सामग्री

हापुस आम की मैंगो बर्फी अच्छी लगती है। करीब 5-6 आम का गूदा निकाल लें। बर्फी बनाने के लिए आधा किलो ताजा मावा लेना है। इसमें 250 ग्राम चीनी डालनी होगी और 1 स्पून घी, 1 स्पून इलायची पाउडर, थोड़ा पीला रंग, और सजाने के लिए पिस्ता काट लें।

आम पाक, मैंगो बर्फी बनाने की रेसिपी

  1. सबसे पहले कड़ाही में मावा डालकर मीडियम फ्लेम पर चलाते हुए भून लें जब तक मावा घी न छोड़ दे।

  2. अब इसी कड़ाही में आम का गूदा डालकर 4-5 मिनट तक चलाते हुए और भून लें।

  3. अब इसमें फूड कलर और इलायची का पाउडर डाल दें और मिलाते हुए थोड़ी देर और पका लें।

  4. एक पैन में 1 तार वाली चाशनी बना लें। चाशनी के लिए 1 कप पानी और चीनी मिला लें।

  5. चाशनी जब बन जाए तो इसमें मावा और आम वाला मिश्रण डालकर मिक्स कर लें।

  6. एक प्लेट में घी लगा लें और उसमें आम पाक जमाने के लिए सेट कर दें। 

  7. पूरे मिश्रण को बर्फी की तरह फैला दें और ऊपर से कटे हुए पिस्ता के टुकड़े डाल दें।

  8. इसे अपनी पसंद की शेप में बड़ा या छोटा काट लें। तैयार है आम की टेस्टी बर्फी।

  9. मैंगो बर्फी या आम पाक को आप फ्रिज में न रखें इसे ऐसे ही 1-2 दिन में खा लें।

  10. बच्चों और बड़ों सभी को मैंगो बर्फी का स्वाद खूब पसंद आएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल