1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रमजान में इफ्तार पार्टी के लिए बनाएं शाही टुकड़ा, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, ये है रेसिपी

रमजान में इफ्तार पार्टी के लिए बनाएं शाही टुकड़ा, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, ये है रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 11, 2024 11:07 am IST,  Updated : Mar 11, 2024 11:07 am IST

Ramadan Special Recipe: रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में इफ्तार पार्टी के लिए आप घर में टेस्टी शाही टुकड़ा बना सकते हैं। शाही टुकड़ा खाने में स्वादिष्ट और बनाने में आसान होता है। जानिए शाही टुकड़ा की रेसिपी।

शाही टुकड़ा रेसिपी- India TV Hindi
शाही टुकड़ा रेसिपी Image Source : INDIA TV

रमजान में इफ्तार पार्टी के लिए एक से एक स्वादिष्ट डिश तैयार की जाती हैं। इफ्तार पार्टी में कुछ मीठा खाने का मन है तो आप टेस्टी शाही टुकड़ा बनाकर खा सकते हैं। ब्रेड से बना शाही टुकड़ा खाने में एकदम क्रंची होता है। इसे बनाना काफी आसान होता है। खास बात ये है कि शाही टुकड़ा बनाकर आप काफी दिनों के लिए स्टोर भी कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को शाही टुकड़ा का स्वाद पसंद आता है। मार्केट में मिलने वाले शाही टुकड़ा से कहीं ज्यादा टेस्टी होता है घर में बना शाही टुकड़ा। जानिए शाही टुकड़ा की आसान रेसिपी।

शाही टुकड़ा की रेसिपी

  1. शाही टुकड़ा बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी बड़े साइज की सफेद ब्रेड।

  2. इसके लिए आपको चीनी से पतली चाशनी तैयार करनी होगी।

  3. थोड़े बारीक कटे मेवा, चाशनी में डालने के लिए इलाइची और मिल्कमेड चाहिए होगा।

  4. शाही टुकड़ा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारों को काट लें और सफेद ब्रेड को अपनी पसंदीदा शेप में काट लें।

  5. वैसे तिकोने शाही टुकड़ा दिखने में ज्यादा अच्छे लगते हैं तो आप ब्रेड को ट्राइंगल शेप में काट लें।

  6. एक कड़ाही में रिफाइंड ऑयल या देसी घी लें और हाई फ्लेम पर गर्म कर लें।

  7. तेल जब गर्म हो जाए को ब्रेड को डालकर गोल्डन होने तक फ्राई कर लें।

  8. एक पैन में चीनी और पानी डालकर रख दें और चाशनी तैयार कर लें।

  9. चाशनी में आप थोड़ी पिसी हुई इलाइची मिला लें और चाशनी को ठंडा होने दें।

  10. सारे ब्रेड ऑयल में फ्राई करके किसी टिशू पेपर पर निकालकर रखते जाएं।

  11. ब्रेड जब ठंडे हो जाएं तो चाशनी में डाल दें और थोड़ी देर में ही निकाल लें।

  12. सारे साही टुकड़ा ऐसे ही चाशनी में डिप करके किसी बड़ी प्लेट में निकाल कर रख लें।

  13. अब शाही टुकड़ा के ऊपर मिल्कमेड लगा दें और कटे हुए मेवा डाल दें।

  14. इसे फ्रिज में थोड़ी देर सेट होने के लिए रख दें। जब ये ठंडे हो जाएं तो शाही टुकड़ा सर्व करें।

  15. अगर मिल्कमेड नहीं है तो आप रबड़ी बनाकर भी शाही टुकड़ा के ऊपर लगा सकते हैं।   

होली पर घर में बनाएं मावा की गुजिया, मुंह में रखते ही घुल जाएंगी, नोट कर लें ये रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल