शाम की चाय के साथ अगर कुछ गरमा-गरम और क्रिस्पी मिल जाए, तो पूरे दिन की थकान रफूचक्कर हो जाती है। शाम में जब कुछ चटपटा खाने का मन करता है तब लोग समोसे-कचौड़ी खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसे खाकर लोग अक्सर बोर हो जाते हैं। अगर आप भी समोसे-कचौड़ी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो दही ब्रेड रोल्स आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। बाहर से बेहद कुरकुरे और अंदर से मखमली-मसालेदार स्वाद वाले ये रोल्स आपकी शाम की चाय का मजा दोगुना कर देंगे। यहां से नोट करें रेसिपी। आप शाम के नाश्ते में मसाले वाली आलू कतली भी बना सकते हैं।
सामग्री
- ब्रेड स्लाइसेज: 6-8 (सफेद या ब्राउन)
- गाढ़ा दही: 1 कप (मलमल के कपड़े में छानकर पानी निकाला हुआ)
- पनीर (कद्दूकस किया हुआ): ½ कप
- बारीक कटी सब्जियां: ½ कप (शिमला मिर्च, गाजर और प्याज)
- हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
- मसाले: ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर, ½ चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार नमक
- तेल: तलने के लिए
बनाने का तरीका
स्टेप 1
सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल लें। इसमें गाढ़ा दही, कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटी शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। आपकी क्रीमी और टेस्टी स्टफिंग तैयार है।
स्टेप 2
ब्रेड स्लाइसेज के किनारों को चाकू की मदद से काटकर अलग कर दें। अब एक प्लेट में थोड़ा सा पानी लें। ब्रेड की एक स्लाइस को पानी में हल्का सा डुबोएं और तुरंत निकालकर दोनों हथेलियों के बीच दबाकर उसका पानी निचोड़ लें। ध्यान रहे, ब्रेड टूटने न पाए।
स्टेप 3
अब पानी से भीगी हुई ब्रेड के बीच में एक से डेढ़ चम्मच दही की स्टफिंग रखें। ब्रेड को चारों तरफ से मोड़ते हुए स्टफिंग को अच्छी तरह कवर कर दें और इसे ओवल या गोल शेप दें। इसी तरह सारे रोल्स तैयार करके एक प्लेट में रख लें। इन्हें तलने से पहले 5 मिनट के लिए पंखे की हवा में छोड़ दें, इससे ये ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं।
स्टेप 4
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो गैस की आंच को मध्यम कर दें। अब धीमे से 2-3 रोल्स तेल में डालें और उन्हें अलट-पलट कर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।