1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 29, 2016 08:34 am IST,  Updated : Feb 29, 2016 09:25 am IST

इस सप्ताह दो ग्रह बुध और शुक्र कर रहे है राशि परिवर्तन। जिसके कारण कई राशियों में पडेगा प्रभाव। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

राशिफल- India TV Hindi
राशिफल

धर्म डेस्क: इस सप्ताह बुध और शुक्र ग्रह अपनी राशि बदल रहे है। जिसके कारण ये परिवर्तन कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। शुक्र के अशुभ प्रभाव के कारण आपका बेकार में खर्च हो सकता है साथ ही इसके शुभ प्रभाव से आपको धन की प्राप्ति होगी साथ ही दापत्यं जीवन अच्छे से बीतेगा। साथ ही बुध ग्रह के शुभ प्रभाव के कारण आपको व्यापार में फायदा हो सकता है। साथ ही कुछ राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह कई नुकसान दे सकता है। जानिए इस सप्ताह आपके दिन कैसे बीतेगा।

ये भी पढ़े-  महिलाओं का नाक में नथनी पहनने के पीछे क्या है कारण, जानिए

मेष राशि

इस राशि के जातको का यह सप्ताह कर्म स्थान में भ्रमण करते हुए बुध महाराज राशि बदलकर कुंभ राशि अर्थात् आपकी चंद्र राशि से लाभ स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। सप्ताह की शुरूआत का समय कुल मिलाकर शुभ रहेगा। इस समय आप उत्साह के साथ अपना काम कर सकेंगे।

नौकरी व्यवसाय में कोई प्रगतिकारक योजना बनेगी। पैसे का लेन देन या उधारी संबंधित कार्य या व्यवसाय में लंबित पड़े काम पूरे होंगे। जीवन साथी या प्रियजन या परिवार के साथ घूमने जाने का योग बनेगा। उनके साथ आत्मीयता बढ़ेगी और आप दोनों एक दूसरे को समझने का प्रयास करेंगे तथा सहयोग की भावना रखेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग गणेशजी धीरज और शांति से व्यतीत करने की सलाह दे रहे हैं। कार्यों में जल्दबाजी करने का स्वभाव महंगा पड़ सकता है। मशीनरी के साथ काम करते तथा वाहन चलाते समय में सावधानी रखें। आप निराशा और आलस का त्याग करेंगे तो इच्छित काम पूरा कर सकते हैं।। हालांकि, अंतिम चरण आपके लिए अनुकूल रहेगा।

     वृष       मिथुन     कर्क     सिंह     कन्या
    तुला     वृश्चिक     धनु     मकर     कुंभ     मीन

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल