1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: सावन के महीने में तुलसी के साथ घर में लगाएं ये पौधे, खुल जाएगी बंद किस्मत, भोलेनाथ की होगी कृपा

Vastu Tips: सावन के महीने में तुलसी के साथ घर में लगाएं ये पौधे, खुल जाएगी बंद किस्मत, भोलेनाथ की होगी कृपा

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Jul 14, 2022 05:04 pm IST,  Updated : Jul 14, 2022 05:55 pm IST

Sawan 2022: सावन के महीने में तुलसी के साथ कुछ और भी पौधे हैं जिन्हें अगर आप लगाते हैं तो ये आपके लिए बेहद शुभ होगा और सौभाग्य लेकर आएगा।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : INDIA TV

Highlights

  • बेल भगवान शिव का पसंदीदा फल है इसकी पत्तियां भी महादेव को अर्पित की जाती हैं
  • सावन में घर में केले का पौधा लगाना शुभ होता है
  • सावन के महीने में चंपा लगाने से भगवान की कृपा घर में होती है

Vastu Tips: सावन शुरू हो चुका है और वो मौसम आ चुका है जब आप जो भी पौधे लगाएं बारिश की वजह से आसानी से लग जाते हैं। इस मौके पर कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें लगाने से न सिर्फ आपकी किस्मत खुल सकती है बल्कि आपके पास पैसों की कमी भी नहीं होती है। सावन बहुत ही पवित्र महीना है, इस महीने में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। लेकिन तुलसी के साथ कुछ और भी पौधे हैं जिन्हें अगर आप इस महीने में लगाते हैं तो ये आपके लिए बेहद शुभ होगा और सौभाग्य लेकर आएगा।

वास्तु शास्त्र के अनुसार सावन महीने में अगर आप तुलसी के साथ दूसरे पौधे लगाते हैं तो आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा होती है। तो आइए हम आपको बताते हैं वो कौन-कौन से पौधे हैं जिन्हें आप सावन के महीने में तुलसी के साथ लगाकर अपनी किस्मत बदल सकते हैं।

बेल का पौधा

बेल भगवान शिव का पसंदीदा फल है इसकी पत्तियां भी महादेव को अर्पित की जाती हैं। अगर आप घर में बेल का पेड़ लगाते हैं तो घर के वास्तु दोष मिट जाते हैं। इसलिए सावन के महीने में बेल का पौधा लगाएं और घर में अपार सुख और पैसा मिलेगा।

केले का पौधा

सावन में घर में केले का पौधा लगाना शुभ होता है। तुलसी और केले का पौधा साथ लगाने से घर की परेशानियां दूर होती हैं, बस इस बात का ध्यान रखें ये दोनों पौधे साथ न लगाएं, केले को दाहिनी और तुलसी के पौधे को बाईं ओर लगाएं।

शमी का पौधा

शमी का पौधा घर में लगाना बेहद शुभ होता है। इसे घर में लगाने से शिव के साथ शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। तुलसी के साथ शमी का पौधा लगाने से दोगुनी कृपा मिलती है।

धतूरे का पौधा

शिव जी को धतूरा बहुत प्रिया है, अगर सावन में आप धतूरे का पौधा लगाते हैं तो भोलेनाथ की कृपा आपपर बरसेगी। सावन में रविवार या मंगलवार को धतूरे का पौधा लगाना चाहिए।

चंपा का पौधा

सावन के महीने में चंपा लगाने से भगवान की कृपा घर में होती है, वास्तु के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा में इस पौधे को लगाने से घर में धन-दौलत आती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है। 

ये भी पढ़ें - 

Sawan 2022: भगवान शिव के इन भक्तिमय कोट्स-मैसेज और तस्वीरों के जरिए करीबियों को भेजें सावन की शुभकामनाएं

Sawan 2022: सावन का पहला दिन आज, पूरे देश में बम-बम भोले की गूंज

सावन में इस तरह करें महादेव को प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा वरदान

Sawan 2022: तुलसी के साथ इन पौधों को भी लगाएं, होगी धन की वर्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल