1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. वैलेंटाइन डे 2018: विराट-अनुष्का, भारती सहित ये कलाकार जो इस बार शादी के बाद मनाएंगे अपना पहला Valentine Day

वैलेंटाइन डे 2018: विराट-अनुष्का, भारती सहित ये कलाकार जो इस बार शादी के बाद मनाएंगे अपना पहला Valentine Day

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 12, 2018 02:34 pm IST,  Updated : Feb 13, 2018 11:37 pm IST

वैलेंटाइन वीक को लेकर हर कपल की अपनी-अपनी कुछ खास तैयारी रहती है। आज आपको ऐसे ही कुछ कपल के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी शादी के बाद की यह पहली 'वैलेंटाइन डे' होगी।

anushka sharma and virat kohli- India TV Hindi
anushka sharma and virat kohli

नई दिल्ली: वैलेंटाइन डे को लेकर हर कपल की अपनी-अपनी कुछ खास तैयारी रहती है। हम आपको ऐसे ही कुछ कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी शादी के बाद की यह पहली 'वैलेंटाइन डे' होगी। जी हां कई ऐसे कपल्स है। जो कि इस साल 2017 के अंत में शादी के बंधन में बंधे।

Related Stories

आपको बता दें कि वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है और प्रॉपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे साथ ही प्रोमिस डे, हग डे, किस डे से होते हुए वैलेंटाइन डे तक पहुंचती है। 14 फरवरी एक ऐसा दिन है जब प्यार करने वाले अपने प्यार का इजहार खुलेआम कर सकते हैं। वह अपनी फीलिंग्स को सामने वाले के सामने आराम से रख सकते हैं। आज इस खास दिन पर आपको बताते हैं बॉलीवुड और टीवी के ऐसे सेलेब्स के नाम जिनका शादी के बाद पहला वैलेंटाइन डे होगा।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

anushka
anushka

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली लव बर्ड्स ने 11 दिसंबर 2017 को  एक दूसरे के हो गए। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि दोनों ने इटली के टस्कनी में फेरें लिए। और इनकी शादी की खबर आते ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं की ढेरी लग गई।

 नागा चैतन्य- सामंथा रुथ

 नागा चैतन्य- सामंथा रुथ
नागा चैतन्य- सामंथा रुथ

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और मशहूर ऐक्‍ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को शादी के बंधन में बंध गए। इस बीच दोनों की शादी से पहले की इनसाइड फोटोज की सोशल मीड‍िया पर काफी चर्चा है। गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से हुई इस शादी पर फैन्‍स दोनों को बधाईयां दे रहे हैं। आपको बता दें कि ये कपल शादी के बाद पहली वैलेंटाइन सेलिब्रेट करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल