मध्य प्रदेश के शाजापुर जिला मुख्यालय से एक जीजा-साली के प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है। आरोप हैं कि इस प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी और उसके प्रेमी जीजा ने मिलकर अपने पति को जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी। अब शख्स की मौत को लेकर मृतक के परिजन थाना कोतवाली पहुंचे हैं, जहां उन्होंने मृतक की पत्नी और मृतक के साड़ू भाई के अवैध संबंधों की वजह से जहर देने का आरोप लगाया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जीजा-साली ने मिलकर ही उनके भाई की हत्या की है।
Related Stories
फोन पर भी दी जान से मारने की धमकी
बताया जा रहा है कि जीजा और साली के प्रेम प्रसंग के चलते साली के पति ने आत्महत्या कर ली। मृतक दिनेश के भाई मेहरबान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मृतक दिनेश की पत्नी और उनके साड़ू का कई बार फोन आया कि इन्हें (मृतक दिनेश) यहां से ले जाओ वरना मैं इनको जान से मार दूंगी। भाई ने बताया कि आपसी विवाद तो हर घर में चलते रहते हैं, इसलिए उस पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन जैसे ही दिनेश ने जहर खाया तो उसे तुरंत मृतक की पत्नी और मृतक का साड़ू भाई इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल में ले गए। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी गई।
जीजा-साली को बिस्तर में देखा साथ
भाई के जहर खाने की सूचना मिलते ही पर मेहरबान इंदौर पहुंचा तो उसने देखा कि मृतक की पत्नी जीजा के साथ घर में हम बिस्तर हुई थी, जिसको देखते ही दोनों पक्षों में चिल्ला-चौट हुई थी और जैसे-तैसे मामले को शांत करवाया गया था। लेकिन तभी से मृतक के भाई मेहरबान को जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। इतना ही नहीं मेहरबान को गलत मामले में फसाने की भी धमकी दी जा रही है। लिहाजा मेहरबान ने अपने परिवार के लोगों के साथ शाजापुर के कोतवाली थाने पहुंचकर मृतक की पत्नी और उसके जीजा के खिलाफ अवैध संबंधों के चलते भाई की हत्या करने की शिकायत दर्ज करवाई है। मेहरबान की शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
(रिपोर्ट- विनोद जोशी)
ये भी पढ़ें-
- लोकसभा चुनाव में गर्दा उड़ा रहे भोजपुरी सितारे, लेकिन बिहार में नहीं मिल रही सियासी जमीन
- लॉरेंस बिश्नोई का पैसा मैनेज करता था गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू, ED ने 17.82 करोड़ की संपत्ति की कुर्क