1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 3 मंजिला मकान पर चढ़ गया बैल, आईने के सामने खड़ा होकर बिस्तर पर किया गोबर, मचाया आतंक

3 मंजिला मकान पर चढ़ गया बैल, आईने के सामने खड़ा होकर बिस्तर पर किया गोबर, मचाया आतंक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2021 07:50 pm IST,  Updated : Jun 16, 2021 07:50 pm IST

मध्य प्रदेश के रीवा में एक बैल 3 मंजिला मकान पर चढ़ गया और उत्पात मनाया। यह अजीब घटना रीवा के कोतवाली थाना क्षेत्र के उपरहटी मोहल्ले की है, जहां बैल जीने (Stairs) से तीन मंजिल चढ़ गया और यहां बने बेडरूम में घुस गया।

3 मंजिला मकान पर चढ़ गया बैल, आईने के सामने खड़ा होकर बिस्तर पर किया गोबर, मचाया आतंक- India TV Hindi
3 मंजिला मकान पर चढ़ गया बैल, आईने के सामने खड़ा होकर बिस्तर पर किया गोबर, मचाया आतंक

रीवा (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के रीवा में एक बैल 3 मंजिला मकान पर चढ़ गया और उत्पात मनाया। यह अजीब घटना रीवा के कोतवाली थाना क्षेत्र के उपरहटी मोहल्ले की है, जहां बैल जीने (Stairs) से तीन मंजिल चढ़ गया और यहां बने बेडरूम में घुस गया। इसके बाद बैल काफी देर तक बैड पर चढ़कर खुद को आईने में देखता रहा।

उपरहटी निवासी शत्रुघ्न खंडेलवाल के घर देर रात को एक आवारा बैल 3 मंजिला मकान पर चढ़ गया। वह तीसरी मंजिल पर मौजूद बेडरूम में घुसा और पलंग पर चढ़कर आईने के सामने काफी देर तक खड़ा रहा। उसने पलंग पर ही गोबर भी कर दिया। घर में आवारा मवेशी के घुसने और ऐसी हरकतें करने से घर के लोग भयभीत हो गए। 

उन्होंने बैल को भगाने की कोशिश की लेकिन वह पलंग पर ही बैठा रहा। फिर, मौके पर कई लोग जमा हो गए, जिनकी मदद से बैल को कड़ी मशक्कत करके धीरे-धीरे नीचे उतारा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।