1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 4922 नए केस, 95 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 4922 नए केस, 95 और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 05, 2020 09:45 pm IST,  Updated : Dec 05, 2020 09:45 pm IST

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,922 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 18,47,509 हो गए।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 4922 नए केस, 95 और मरीजों की मौत- India TV Hindi
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 4922 नए केस, 95 और मरीजों की मौत Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,922 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 18,47,509 हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 से 95 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 47,694 हो गई। राज्य में अब तक 17,15,884 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 82,849 मरीज उपचाराधीन हैं। मुंबई में संक्रमण के 758 नए मामले सामने आए तथा 19 और मरीजों की मौत हो गई।

वहीं, अगर पूरे देश की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में 36,652 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 96.08 लाख के पार चले गए। मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल 90,58,822 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, इसके साथ ही देश में संक्रमण मुक्त होने की दर शनिवार को 94.28 प्रतिशत हो गई। मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 96,08,211 मामले हैं। 

इसके मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 512 संक्रमितों की मौत होने से मृतकों संख्या बढ़कर 1,39,700 हो गई है। मृत्यु के 512 नए मामलों में महाराष्ट्र से 127, दिल्ली से 73, पश्चिम बंगाल से 52, उत्तर प्रदेश और केरल से 29-29, पंजाब से 20, हरियाणा से 19, छत्तीसगढ़ से 15 और कर्नाटक से 13 मामले आए। देश में कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर 1.45 फीसदी है।

अब तक देश में संक्रमण से मौत के कुल 1,39,700 मामलों में महाराष्ट्र से 47,599, कर्नाटक से 11,834, तमिलनाडु से 11,762, दिल्ली से 9,497, पश्चिम बंगाल से 8,628, उत्तर प्रदेश से 7,877, आंध्र प्रदेश से 7,020, पंजाब से 4,882 और गुजरात से 4,049 मामले सामने आए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 4,09,689 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.26 फीसदी है। बता दें कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबित चार दिसंबर तक कुल 14,58,85,512 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 11,57,763 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।