1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra Political Crisis: राज्यपाल कोश्यारी के बाद CM उद्धव ठाकरे कोरोना पॉजिटिव, कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ ने किया दावा

Maharashtra Political Crisis: राज्यपाल कोश्यारी के बाद CM उद्धव ठाकरे कोरोना पॉजिटिव, कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ ने किया दावा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 22, 2022 01:02 pm IST,  Updated : Jun 22, 2022 01:02 pm IST

Maharashtra Political Crisis: कुछ ही घंटे पहले खबर मिली थी कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पॉजिटिव हैं और अब सीएम ठाकरे के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरों से सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। 

Uddhav Thackeray Corona Positive - India TV Hindi
Uddhav Thackeray Corona Positive  Image Source : PTI

Highlights

  • कमलनाथ ने किया दावा- सीएम ठाकरे कोरोना संक्रमित
  • कुछ घंटे पहले राज्यपाल कोश्यारी हुए थे कोरोना पॉजिटिव
  • महाराष्ट्र में इस समय उद्धव ठाकरे सरकार पर मंडरा रहे संकट के बादल

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सीएम उद्धव ठाकरे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पर्यवेक्षक कमलनाथ ने कहा है कि सीएम ठाकरे कोरोना संक्रमित हैं, इसलिए अभी उनसे मुलाकात नहीं हो पाएगी। बता दें कि कुछ ही घंटे पहले खबर मिली थी कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पॉजिटिव हैं और उन्हें HN रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इस समय उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे उनसे नाराज होकर असम में हैं और शिंदे का कहना है कि उनके पास 40 विधायकों का समर्थन है और 10 विधायक और उनसे जुड़ेंगे। ऐसे सियासी हंगामे के बीच राज्यपाल कोश्यारी और सीएम ठाकरे का कोरोना पॉजिटिव होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

महाराष्ट्र में मचा है सियासी हड़कंप 

महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की महाविकास अघाड़ी सरकार पर सियासी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उद्धव ठाकरे सरकार खतरे में है क्योंकि शिवसेना के कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे बागी हो चुके हैं। शिंदे के बागी तेवर को देखते हुए शिवसेना ने उन्हें विधायक दल के नेता के पद से तो हटा दिया है, लेकिन एकनाथ शिंदे इन फैसलों से किसी तरह के प्रेशर में नजर नहीं आ रहे हैं। 

संजय राउत बोले- ज्यादा से ज्यादा सत्ता ही जाएगी

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'एकनाथ शिंदे से आज सुबह मेरी एक घंटे बात हुई है। इस बात की पूरी जानकारी मैंने सीएम उद्धव ठाकरे को दी है। हम गुवाहाटी में मौजूद विधायकों के संपर्क में हैं। सभी विधायक जल्द मुंबई लौटेंगे।' 

राउत ने ये भी कहा, 'बीजेपी का सपना कभी पूरा नहीं होगा। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? सत्ता जाएगी तो फिर से आ जाएगी। लेकिन सत्ता से ऊपर पार्टी की प्रतिष्ठा होती है।' इस दौरान राउत ने ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे हमारे करीबी साथी हैं। 

एकनाथ शिंदे ने किया 40 विधायकों के समर्थन का दावा

शिंदे ने बुधवार को दावा किया है कि उनके पास 40 विधायकों का समर्थन है। इसके अलावा जल्द ही 10 और विधायक मेरे साथ आएंगे। लेकिन मैं किसी की आलोचना नहीं करना चाहता। बता दें शिंदे ने ये बयान गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। बता दें कि शिवसेना के विधानसभा में इस समय 56 विधायक हैं। गौरतलब है कि शिंदे सोमवार देर रात मुंबई से शिवसेना के कुछ विधायकों के साथ निकल गए थे। इसके बाद उन्होंने गुजरात के सूरत में डेरा डाला था। हालांकि बाद में उन्होंने गुवाहाटी जाने का फैसला किया और वह असम पहुंच गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।