1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra Political Crisis: 'मेरे खिलाफ आंदोलन और कार्रवाई की गई, क्या ऐसे होती है चर्चा?', इंडिया टीवी से एकनाथ शिंदे की Exclusive बातचीत

Maharashtra Political Crisis: 'मेरे खिलाफ आंदोलन और कार्रवाई की गई, क्या ऐसे होती है चर्चा?', इंडिया टीवी से एकनाथ शिंदे की Exclusive बातचीत

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 22, 2022 01:57 pm IST,  Updated : Jun 22, 2022 01:57 pm IST

Maharashtra Political Crisis: इंडिया टीवी से बातचीत में शिंदे ने शिवसेना से नाराजगी जताते हुए कहा, 'विधायक दल के नेता पद से मुझे हटाने के बाद बात क्यों की जा रही है? एक तरफ मेरे खिलाफ आंदोलन और कार्रवाई की गई और दूसरी तरफ चर्चा की जा रही है। ये कैसे संभव है।' 

Eknath Shinde - India TV Hindi
Eknath Shinde  Image Source : FACEBOOK/MIEKNATHSHINDE/

Highlights

  • महाराष्ट्र में मचा हुआ सियासी हंगामा, बागी हो चुके हैं एकनाथ शिंदे
  • इंडिया टीवी संवाददाता संदीप चौधरी ने शिंदे से एक्सक्लूसिव बातचीत की
  • एकनाथ शिंदे ने बताया कि सीएम उद्धव से हुई बातचीत में उन्होंने रखा था अपना पक्ष

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासी हंगामा मचा हुआ है। उद्धव ठाकरे की सरकार संकट में है क्योंकि शिवसेना के कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे बागी हो गए हैं और शिंदे का कहना है कि उनके पास 40 विधायकों का समर्थन है। ऐसे में इंडिया टीवी संवाददाता संदीप चौधरी ने शिंदे से एक्सक्लूसिव बातचीत की और कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की। इंडिया टीवी से बातचीत में शिंदे ने शिवसेना से नाराजगी जताते हुए कहा, 'विधायक दल के नेता पद से मुझे हटाने के बाद बात क्यों की जा रही है? एक तरफ मेरे खिलाफ आंदोलन और कार्रवाई की गई और दूसरी तरफ चर्चा की जा रही है। ये कैसे संभव है।' शिंदे ने कहा कि मैंने सीएम उद्धव से बात करके भी यही कहा कि इस तरह से बात नहीं होती है। इस पर उद्धव ने कहा कि हम बैठकर मुद्दा सुलझाते हैं। 

संजय राउत बोले- ज्यादा से ज्यादा सत्ता ही जाएगी

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'एकनाथ शिंदे से आज सुबह मेरी एक घंटे बात हुई है। इस बात की पूरी जानकारी मैंने सीएम उद्धव ठाकरे को दी है। हम गुवाहाटी में मौजूद विधायकों के संपर्क में हैं। सभी विधायक जल्द मुंबई लौटेंगे।' 

राउत ने ये भी कहा, 'बीजेपी का सपना कभी पूरा नहीं होगा। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? सत्ता जाएगी तो फिर से आ जाएगी। लेकिन सत्ता से ऊपर पार्टी की प्रतिष्ठा होती है।' इस दौरान राउत ने ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे हमारे करीबी साथी हैं। 

एकनाथ शिंदे ने किया 40 विधायकों के समर्थन का दावा

शिंदे ने बुधवार को दावा किया है कि उनके पास 40 विधायकों का समर्थन है। इसके अलावा जल्द ही 10 और विधायक मेरे साथ आएंगे। लेकिन मैं किसी की आलोचना नहीं करना चाहता। बता दें शिंदे ने ये बयान गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। बता दें कि शिवसेना के विधानसभा में इस समय 56 विधायक हैं। गौरतलब है कि शिंदे सोमवार देर रात मुंबई से शिवसेना के कुछ विधायकों के साथ निकल गए थे। इसके बाद उन्होंने गुजरात के सूरत में डेरा डाला था। हालांकि बाद में उन्होंने गुवाहाटी जाने का फैसला किया और वह असम पहुंच गए। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।