1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Lockdown: Maruti ने वारंटी, फ्री सर्विसिंग का समय जून अंत तक बढ़ाया

Lockdown: Maruti ने वारंटी, फ्री सर्विसिंग का समय जून अंत तक बढ़ाया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 30, 2020 05:08 pm IST,  Updated : May 30, 2020 05:08 pm IST

इससे उन ग्राहकों को भी फायदा होगा, जिनके वाहनों की वारंटी लॉकडाउन की अवधि के दौरान समाप्त हो गई है।

Maruti extends warranty, service timelines till June end- India TV Hindi
Maruti extends warranty, service timelines till June end Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शनिवार को कहा कि उसने मौजूदा स्थिति को देखते हुए अपने ग्राहकों के लिए वाहनों पर मिलने वाली वारंटी और फ्री सर्विसिंग की समय-सीमा एक महीने बढ़ाने का फैसला किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने जून अंत तक ग्राहकों को मुफ्त सर्विसिंग, वारंटी और विस्तारित वारंटी की पेशकश करने का फैसला किया है। इस पहल से उन ग्राहकों को लाभ होगा, जो लॉकडाउन के कारण सर्विसिंग की सुविधा का लाभ नहीं उठा पाए थे।

इससे उन ग्राहकों को भी फायदा होगा, जिनके वाहनों की वारंटी लॉकडाउन की अवधि के दौरान समाप्त हो गई है। कंपनी का दावा है कि उसके इस निर्णय से लगभग 8 लाख ग्राहकों को फायदा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा