1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. लगातार 9वें महीने यात्री वाहन की बिक्री में आई गिरावट, जुलाई में बिके 2,00,790 वाहन

लगातार 9वें महीने यात्री वाहन की बिक्री में आई गिरावट, जुलाई में बिके 2,00,790 वाहन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 13, 2019 12:10 pm IST,  Updated : Aug 13, 2019 12:10 pm IST

समीक्षावधि में घरेलू बाजार में कार की बिक्री 35.95 प्रतिशत टूटकर 1,22,956 इकाई रही। जुलाई 2018 में यह आंकड़ा 1,91,979 इकाई था।

passenger vehicle sales down in july- India TV Hindi
passenger vehicle sales down in july Image Source : PASSENGER VEHICLE SALES D

नई दिल्‍ली। यात्री वाहनों की बिक्री जुलाई में लगातार नौवें महीने गिरी है। वाहनों की बिक्री इस दौरान 30.98 प्रतिशत घटकर 2,00,790 इकाई रही है, जो जुलाई 2018 में 2,90,931 इकाई थी।

भारतीय वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने मंगलवार को इस संबंध में आंकड़े जारी किए। समीक्षावधि में घरेलू बाजार में कार की बिक्री 35.95 प्रतिशत टूटकर 1,22,956 इकाई रही। जुलाई 2018 में यह आंकड़ा 1,91,979 इकाई था।

इसी तरह मोटरसाइकिल की घरेलू बिक्री पिछले महीने 9,33,996 इकाई रही, जो जुलाई 2018 की 11,51,324 इकाई बिक्री के मुकाबले 18.88 प्रतिशत कम है। जुलाई में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 15,11,692 इकाई रही। जुलाई 2018 में यह आंकड़ा 16.82 प्रतिशत अधिक यानी 18,17,406 इकाई था।

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी समीक्षावधि के दौरान गिरावट देखी गई है। यह 25.71 प्रतिशत घटकर 56,866 इकाई रही, जो पिछले साल जुलाई में 76,545 इकाई थी। विविध श्रेणियों में कुल वाहन बिक्री जुलाई में 18.71 प्रतिशत गिरकर 18,25,148 इकाई रही, जो जुलाई 2018 में 22,45,223 इकाई थी। सियाम के मुताबिक सभी वाहन श्रेणियों में जुलाई में गिरावट दर्ज की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा