1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयरएशिया इंडिया के यात्रियों की संख्या 79 प्रतिशत बढ़ी

एयरएशिया इंडिया के यात्रियों की संख्या 79 प्रतिशत बढ़ी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 27, 2018 10:51 am IST,  Updated : Jan 27, 2018 10:51 am IST

कंपनी के बयान में कहा गया है कि आलोच्य तिमाही में उसका लोड फैक्टर हालांकि एक प्रतिशत घटकर 85 रहा लेकिन इसकी भरपाई क्षमता में 80 प्रतिशत बढ़ोतरी ने कर दी

AirAsia- India TV Hindi
AirAsia India passenger growth soars 79 percent in december

मुंबई। निजी विमानन कंपनी एयरएशिया इंडिया ने दिसंबर तिमाही में 14.2 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। कंपनी के लिए यात्रियों की संख्या 2016 की समान तिमाही की तुलना में 79 प्रतिशत अधिक रही। कंपनी के बयान में कहा गया है कि आलोच्य तिमाही में उसका लोड फैक्टर हालांकि एक प्रतिशत घटकर 85 रहा लेकिन इसकी भरपाई क्षमता में 80 प्रतिशत बढ़ोतरी ने कर दी। इसी तरह समूचे साल 2017 ने 81 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 44.4 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। यह कंपनी टाटा व एयर एशिया समूह का संयुक्त उद्यम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा