1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेजन और फ्लिपकार्ट ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, सिर्फ 6 दिनों में बेच डाले 19000 करोड़ रुपए के प्रोडक्‍ट

अमेजन और फ्लिपकार्ट ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, सिर्फ 6 दिनों में बेच डाले 19000 करोड़ रुपए के प्रोडक्‍ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2019 09:09 am IST,  Updated : Oct 09, 2019 09:09 am IST

अमेजन और फ्लिपकार्ट की अगुवाई में ईकॉमर्स उद्योग ने इस साल बिक्री के मामले में अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Amazon Flipkart - India TV Hindi
Amazon Flipkart 

नई दिल्ली। अमेजन और फ्लिपकार्ट की अगुवाई में ईकॉमर्स उद्योग ने इस साल बिक्री के मामले में अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इन कंपनियों ने 29 सितंबर से लेकर चार अक्टूबर के बीच महज छह दिनों में कुल तीन अरब डॉलर (करीब 19,000 करोड़ रुपये) की कुल बिक्री की है। इस आंकड़े का जिक्र मंगलवार को एक रिपोर्ट में किया गया।

बेंगलुरू की रिसर्च कंपनी रेडसीयर कंसल्टेंसी ने बताया कि इन छह दिनों की बिक्री में वॉलमार्ट की स्वामित्व वाली कंपनी फ्लिपकार्ट और अमेजन की हिस्सेदारी 90 फीसदी रही। त्योहारी सीजन की बिक्री के पहले संस्करण में जोर पकड़ी खरीदारी को देखते हुए उम्मीद की जाती है कि अमेजन और फ्लिपकार्ट की ऑनलाइन बिक्री छह अरब डॉलर (39,000 करोड़ रुपये) तक जा सकती है।

रेडसीयर कंसल्टिंग के संस्थापक व सीईओ अनिल कुमार ने कहा, "चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल के बावजूद त्योहारी सीजन के पहले दौर में रिकॉर्ड तीन अरब डॉलर की खरीदारी हुई है, जिससे ऑनलाइन खरीदारी के प्रति उपभोक्ताओं में तेजी के रुझान का संकेत मिलता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा