1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आधार से जुड़े इस काम को दिसंबर अंत तक पूरा कर लेंगे बैंक, लक्ष्य पूरा करने का आश्वासन दिया

आधार से जुड़े इस काम को दिसंबर अंत तक पूरा कर लेंगे बैंक, लक्ष्य पूरा करने का आश्वासन दिया

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 04, 2017 08:12 pm IST,  Updated : Dec 04, 2017 08:12 pm IST

बैंकों ने आश्वस्त किया है कि वे निर्धारित अपनी 10 प्रतिशत शाखाओं में दिसंबर के अंत तक आधार पंजीकरण और अद्यतन केंद्र खोल सकते हैं

आधार से जुड़े इस काम को...- India TV Hindi
आधार से जुड़े इस काम को दिसंबर में पूरा कर लेंगे बैंक Image Source : PTI

नई दिल्ली। बैंकों ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) को आश्वस्त किया है कि वे निर्धारित अपनी 10 प्रतिशत शाखाओं में दिसंबर के अंत तक आधार पंजीकरण और अद्यतन केंद्र खोल सकते हैं। बैंकों को अपनी 10 प्रतिशत शाखाओं में आधार पंजीकरण केंद्र खोलने का लक्ष्य 31 अक्तूबर तक हासिल करना था। लेकिन कुछ बैंक शाखाओं ने ही आधार पंजीकरण और अद्यतन सुविधा केंद्र खोला है। कुल 15,000 शाखाओं को इस दिशा में कदम उठाना था लेकिन 2600 से कुछ ही अधिक ने यह पहल की।

यूआईडीएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय भूषण पांडे ने कहा, ‘‘निर्धारित समयसीमा पहले ही खत्म हो चुकी है...बैंकों ने हमें आश्वस्त किया है कि प्राधिकरण की जरूरत के हिसाब से दिसंबर के अंत तक उनकी 10 प्रतिशत शाखाओं में पंजीकरण केंद्र होंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या समयसीमा का पालन नहीं करने पर बैंकों पर जुर्माना लगाया जाएगा, पांडे ने कहा, ‘‘हम उस पर काम करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें उनकी बातें सुननी होगी कि आखिर किस परिस्थिति में वे लक्ष्य को पूरा नहीं कर सके और उसके बाद वाजिब रुख अपनाया जाएगा। दिसंबर तक इंजजार करते हैं और उसके बाद हम इस पर काम करेंगे।’’ बैंकों को आधार से खातों को जोड़ने की समयसीमा 31 दिसंबर 2017 है। बैंक शाखाओं में आधार केंद्र खोलने का मकसद लोगों के पंजीकरण तथा आंकड़ों को अद्यतन करने की सुविधा प्रदान कराना तथा लोगों को बैंक खातों को आधार से सत्यापित करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा