नई दिल्ली। ऑल इंडिया ईपीएस-95 पेंशनर्स संघर्ष समिति ने कहा है कि विभिन्न राज्यों में उनके सदस्यों ने ईपीएफ-95 योजना के तहत न्यूनतम मासिक पेंशन 7,500 रुपए देने के लिए सरकार पर दबाव डाला है। संघर्ष समिति ने अपने बयान में कहा कि कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (ईपीएस -95) के सदस्यों ने अपनी मांगों (न्यूनतम 7,500 रुपए मासिक पेंशन और अंतरिम पेंशन 5000) को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए भिक्षा आंदोलन (भीख मांगना आंदोलन) शुरू किया है।
Related Stories
बयान के मुताबिक, वर्तमान में ईपीएस-95 के तहत पेंशनभोगियों को न्यूनतम 1,000 रुपए की मासिक पेंशन दी जाती है। करीब 60 लाख पेंशनभोगी हैं, जिनमें से लगभग 40 लाख पेंशनभोगियों को प्रति माह 1500 रुपए से भी कम मिल रहा है।
इसमें कहा गया है कि इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य अपनी मांगों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाना है और अगर हमारी मांगें 10 जनवरी 2018 तक नहीं पूरी हुई तो हम आंदोलन को अगले स्तर ला जाएंगे और संसद सदस्यों और विधानसभा सदस्यों के घर का घेराव करेंगे और उन पर अपनी मांगें प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए दबाव डालेंगे।