न्यूयार्क। भारतीय मूल के चार व्यक्तियों का नाम अमेरिका के टॉप संपत्ति सलाहकारों में शामिल किया गया है। फोर्ब्स की लिस्ट में 200 सलाहकार शामिल हैं जो सामूहिक रूप से 675 अरब डॉलर का प्रबंधन करते हैं। फोर्ब्स की टॉप अमेरिकी संपत्ति सलाहकारों की साल 2016 की लिस्ट में शामिल राज शर्मा और अंश चोपड़ा 17वें और 129वें स्थान पर हैं ओर दोनों ही निजी बैंकिंग और निवेश समूह – मेरिल लिंच में काम करते हैं। इधर मेरिल लिंच के ही सनी कोठारी 176वें स्थान पर हैं जबकि मार्गन स्टैनली वेल्थ मैनेजमेंट के राजू पाठक 184वें स्थान पर हैं।
675 अरब डॉलर की संपत्ति का करते हैं प्रबंधन
फोर्ब्स ने कहा कि इस सूची में शामिल 200 सलाहकार इकट्ठे मिलकर 675 अरब डॉलर की संपत्ति का प्रबंधन करते हैं जिनके ग्राहकों में सिलिकॉन वैली के अरबपतियों से लेकर वाल स्ट्रीट की मशहूर हस्तियां और छोटे कारोबारी और परिसंपत्तियां तक शामिल हैं। फोर्ब्स ने कहा, ज्यादातर संपत्ति कड़ी मेहनत, बेहतरीन कारोबारी फैसलों या सोच-समझकर किए गए निवेश से हासिल होती है। लेकिन एक बार पैसा बन जाए तो इसे दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाना सबसे बड़ा लक्ष्य हो जाता है। यहीं संपत्ति सलाहकारों की जरूरत होती है।
तस्वीरों में देखिए फोर्ब्स लिस्ट में शामिल भारतीय महिलाएं
Forbs Women
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
न्यू बिजनेस की दम पर युवा बन रहे हैं अरबपति
स्टार्टअप्स और न्यू बिजनेस युवा भारतीय अमीरों को पैदा कर रहे हैं और ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। कोटक वेल्थ मैनेजमेंट के एक सर्वे के मुताबिक भारत के कुल हाई नेट वर्थ इंडीविजुअल्स (एचएनआई) में आधों की उम्र 40 साल से कम है। प्राइवेट बैंक के इस सर्वे में, जो कि 26 जुलाई को जारी किया गया है, 25 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति वाले इंडीविजुअल्स को शामिल किया गया था और इसमें जनवरी से मार्च 2016 के बीच 12 शहरों में 225 एचएनआई को ट्रैक किया गया।