1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 2018 में दुनियाभर में बढ़ेगा भारत का कद, पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला होगा हमारा देश

2018 में दुनियाभर में बढ़ेगा भारत का कद, पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला होगा हमारा देश

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 28, 2017 08:57 am IST,  Updated : Dec 28, 2017 08:57 am IST

WELT ने 2032 तक के लिये 192 देशों के लिये यह अनुमान जताया है। इसके अनुसार 2018 की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश क्रमश: अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी व भारत होंगे

Indian economy - India TV Hindi
Indian economy to become 5th largest in 2018 says WELT

नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था 2018 में डालर के संदर्भ में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ देगी। साथ ही 2032 में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। सेंटर फार एकोनामिक्स एंड बिजनेस रिसर्च के विश्व आर्थिक लीग टेबल (WELT) में बुधवार को यह कहा। लंदन के सेंटर फार एकोनामिक्स एंड बिजनेस रिसर्च द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार यह पहला मौका होगा जब भारतीय अर्थव्यवस्था डालर के संदर्भ में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ेगी।

विश्व आर्थिक लीग टेबल ने 2032 तक के लिये 192 देशों के लिये यह अनुमान जताया है। इसके अनुसार 2018 की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश क्रमश: अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी व भारत होंगे। रिपोर्ट के अनुसार कि इतिहास देखने पर पता चलता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक समय पश्चिमी देशों से बड़ी रही है। वर्ष 1906 में ब्रिटिश अर्थव्यवस्था ने भारतीय अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ा जबकि फ्रांस की अर्थव्यवस्था 1951 तक भारतीय अर्थव्यवस्था से छोटी थी।

इसमें कहा गया है कि भारत 2032 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। रिपोर्ट के मुताबिक 2030 तक दुनिया की चार शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में तीन एशियाई देश...चीन, भारत और जापान होंगे। चीन के बारे में कहा गया है कि यह 2030 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ देगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा