1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत में नीलाम हुई सबसे महंगी चाय, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

भारत में नीलाम हुई सबसे महंगी चाय, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2020 02:50 pm IST,  Updated : Oct 29, 2020 02:50 pm IST

गुवाहाटी चाय नीलामी केंद्र (जीटीएसी) ने कोरोना वायरस महामारी के बीच हुई एक नीलामी में चाय पत्ती की विशेष किस्म मनोहारी गोल्ड की बिक्री 75 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की है।

TEA- India TV Hindi
TEA Image Source : FILE

गुवाहाटी। गुवाहाटी चाय नीलामी केंद्र (जीटीएसी) ने कोरोना वायरस महामारी के बीच हुई एक नीलामी में चाय पत्ती की विशेष किस्म मनोहारी गोल्ड की बिक्री 75 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की है। केंद्र के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि यह रिकॉर्ड दर इस साल मिली अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। उन्होंने कहा कि एक साल के अंतराल के बाद जीटीएसी को मनोहारी गोल्ड चाय पत्ती 75 हजार रुपये किलो बेचने का अवसर मिला। 

गुवाहाटी चाय नीलामी खरीदार संगठन के सचिव दिनेश बिहानी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह बिक्री कंटेपररी ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड ने की और इसे गुवाहाटी स्थित चाय कारोबारी विष्णु टी कंपनी ने खरीदा। विष्णु टी कंपनी अपनी डिजिटल ई-वाणिज्य वेबसाइट नाइनएएमटी डॉट कॉम के माध्यम से इस चाय पत्ती दुनिया भर में बिक्री करेगी। 

बिहानी ने कहा, ‘‘जब पूरी दुनिया महामारी से प्रभावित है, यह एक बड़ी उपलब्धि है। मनोहारी टी एस्टेट ने सितंबर महीने में इस विशेष किस्म के उत्पादन के लिये कड़ी मेहनत की है और उसे बिक्री के लिये जीटीएसी के पास भेजा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Tea