1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत में 100 करोड़ के पास पहुंची मोबाइल ग्राहकों की संख्‍या, जियो को मिले 14.59 करोड़ यूजर्स

भारत में 100 करोड़ के पास पहुंची मोबाइल ग्राहकों की संख्‍या, जियो को मिले 14.59 करोड़ यूजर्स

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 05, 2018 01:19 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 01:19 pm IST

देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या जल्‍द ही 100 करोड़ के पार पहुंचने वाली है।

mobile users- India TV Hindi
mobile users

नयी दिल्ली। देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या जल्‍द ही 100 करोड़ के पार पहुंचने वाली है। हाल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार नवंबर में यह बढ़कर 97.54 करोड़ पर पहुंच गई है। सेल्युलर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (सीओएआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार नवंबर के दौरान कुल 83.3 लाख नए मोबाइल कनेक्शन दिए गए।

इस अनुमान में रिलायंस जियो के 14.59 करोड़ कनेक्शनों के साथ अक्तूबर अंत तक के आंकड़े शामिल हैं। वहीं एमटीएनएल के 36 लाख कनेक्शन के आंकड़े भी शामिल हैं।  सीओएआई ने बयान में कहा कि इन आंकड़ों में रिलायंस जियो इन्फोकॉम, एमटीएनएल के अक्तूबर अंत तक के आंकड़े शामिल हैं।

नवंबर तक 28.95 करोड़ कनेक्शनों तथा 29.68 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ भारतीय एयरटेल शीर्ष पर है। वहीं वोडाफोन 21.1 करोड़ कनेक्शनों के साथ दूसरे, आइडिया सेल्युलर 19.4 करोड़ कनेक्शनों के साथ तीसरे स्थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा